• Home
  • News
  • Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Schedule, venue and timing Full RCB Fixtures Update

RCB का आईपीएल 2026 में पूरा शेड्यूल, मैदान और टाइमिंग, जानें कहां-कहां खेलेगी कोहली की टीम

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेैंगलुरु का पूरा शेड्यूल देखें.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 26, 2026, 07:23 PM IST

Published On Mar 26, 2026, 07:23 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2026, 07:23 PM IST

RCB FULL Schedule ipl 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के लिए अपना पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी किया है. बोर्ड ने असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पद्दुचेरि में विधानसभा चुनावों के चलते पहले फेज में सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था. बाकी मैचों का शेड्यूल टीम ने अभी घोषित किया है.

बेंगलुरु का पहला मैच 28 मार्च को होगा. वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान, एम. चिन्नास्वामी मैदान पर खेलेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुरुआती चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा और इसके कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिये गये हैं. इसका आगाज शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत से होगा. फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा.

बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने कहा, ‘लीग चरण के दूसरे हिस्से में 50 मैच खेले जायेंगे. इसका आयोजन 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक भारत के 12 मैदानों पर होगा. इस चरण में मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे.”

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के इस अहम चरण में टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी जिससे मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे.

IPL 2026 में RCB का पूरा शेड्यूल

मैच नंबर तारीख मैच स्थान समय परिणाम / स्थिति
1 28 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु शाम 7:30 बजे आगामी2 5 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे आगामी
3 10 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी शाम 7:30 बजे आगामी
4 12 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई शाम 7:30 बजे आगामी
5 15 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे आगामी
6 18 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु दोपहर 3:30 बजे आगामी
7 24 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे आगामी
8 27 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली शाम 7:30 बजे आगामी
9 30 अप्रैल गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद शाम 7:30 बजे आगामी
10 7 मई लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ शाम 7:30 बजे आगामी
11 10 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस रायपुर शाम 7:30 बजे आगामी
12 13 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर शाम 7:30 बजे आगामी
13 17 मई पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला दोपहर 3:30 बजे आगामी
14 22 मई सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद शाम 7:30 बजे आगामी

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick