add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Schedule: RCB का पूरा शेड्यूल, मैच, समय और तारीख

RCB का पूरा शेड्यूल- कब-कब होंगे आईपीएल 2026 के मैच. कहां खेलेगी विराट कोहली की टीम

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 11, 2026 8:42 PM IST

RCB IPL 2026 Schedule: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद वह अगला घरेलू मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2025 में आईपीएल का खिताब जीता था. 18 साल में पहली बार टीम ने यह ट्रॉफी जीती थी. फाइनल में उसने पंजाब किंग्स को हराया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस खिताबी जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही. विराट ने 650 से ज्यादा रन बनाए थे. अब आरसीबी की कोशिश अपने खिताब को बचाने की होगी. आईपीएल में पहले 20 दिन का शेड्यूल जारी किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस बार अपने दो मैच रायपुर में खेलेगी. वहीं 5 घरेलू मैच वह बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलेगी. बीसीसीआई ने यह भी साफ किया है कि बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार के विशेषज्ञ पैनल के फैसले पर निर्भर करेंगे.

आरसीबी की टीम ने नीलामी से पहले 17 खिलाड़ी रीटेन किए थे. उसके पर्स में 16.40 करोड़ रुपये बाकी थे. उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को रिलीज किया था.

आरसीबी का पहला मैच सरनाइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक से बढ़कर एक आक्रामक बल्लेबाज हैं. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड जैसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं होगा वहीं बेगलुरु की टीम एक बार फिर विराट कोहली पर काफी निर्भर होगी. कप्तान रजत पाटीदार को उम्मीद होगी कि उनकी टीम इस बार भी शानदार खेल दिखाए.

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने साल 2016 में चैंपियनशिप जीती थी. उसकी टीम की कमान वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस के हाथों में है.

RCB की पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, यश दयाल।

RCB का IPL 2026 शेड्यूल

बनामतारीखसमयमैदान
सनराइजर्स हैदराबाद28 मार्च, 2026शाम 7:30 बजेएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
चेन्न्ई सुपर किंग्स05 अप्रैल, 2026शाम 7:30 बजेएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
राजस्थान रॉयल्स11 अप्रैल, 2026शाम 7:30 बजेएसीए स्टेडियम, गुवाहाटी
मुंबई इंडियंस20 अप्रैल 2026शाम 7:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई