• Home
  • News
  • RP Singh questions Rohit Sharma for not playing in SA T20I series

रोहित शर्मा के साउथ अफ्रीका सीरीज से ब्रेक लेने पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आराम दिए जाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

Edited By : Vanson Soral |Jun 05, 2022, 03:29 PM IST

Published On Jun 05, 2022, 03:29 PM IST

Last UpdatedJun 05, 2022, 03:29 PM IST

Twitter

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज होने जा रहा है जिसमें रोहित शर्मा नजर नहीं आएंगे। रोहित की जगह केएल राहुल T20I सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे। रोहित का IPL सीजन बेहद खराब रहा था और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान को आराम दिए पर पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है। आरपी सिंह का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर नहीं बैठना चाहिए था।

आरपी सिंह ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि रोहित को सीरीज खेलनी चाहिए थी। आराम करना या न करना उनका निजी विचार है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें कितनी थकान है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें ब्रेक की जरूरत थी। उसे खेलना चाहिए था। यह एक लंबी सीरीज है और वह कप्तान भी हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित के अलावा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी T20I सीरीज का हिस्सा नहीं है। आरपी सिंह ने कहा कि रोहित ने भले ही IPL में ज्यादा रन नहीं बनाए हों लेकिन वह भारत के लिए काफी अहम हैं।

उन्होंने कहा, “आईपीएल में रोहित ने पिछले कुछ सीजन में 400 से अधिक रन नहीं बनाए हैं। कई अन्य ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 400 रन का आंकड़ा पार किया है। टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन उन्हें मैच विनर के रुप जाना जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “सबसे छोटे फॉर्मेट में आपको मैच विनर्स की जरूरत होती है। यहां तक कि अगर वे एक दो मैचों में बड़ी पारी खेलते हैं, तो टीम जीतेगी।”

IPL के 15वें सीजन में रोहित का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उनके बल्ले से 14 मैचों में केवल 268 रन आए जिसमें उनका औसत 19 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम पाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही और 14 मैचों में सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी।

Editor's Pick