- क्रिकेट न्यूज़
- News
- RR vs CSK: राजस्थान ने खोला जीत का खाता, चेन्नई को लगा बड़ा झटका
RR vs CSK: राजस्थान ने खोला जीत का खाता, चेन्नई को लगा बड़ा झटका
आईपीएल में आज राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. मुकाबले के लाइव अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.
Published On Mar 30, 2025, 06:33 PM IST
Last UpdatedMar 30, 2025, 06:33 PM IST
RR vs CSK: आईपीएल के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स का शिकार करते हुए उन्हें 6 रन से करारी शिकस्त दी. गुवाहटी में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और इसका नतीजा आखिरी ओवर में जाकर निकला. मैच में राजस्थान ने नितीश राणा के तूफानी 81 रन की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 182 रन बनाए. जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 176 रन ही बना सकी और मुकाबला 6 रन से हार गई.
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नितीश राणा ने राजस्थान के लिए बल्ले से गजब का धमाल मचाया. नितीश ने शुरुआत से ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाना शुरू कर दिया. नितीश राणा ने चेन्नई के खिलाफ बल्ले से धमाका करते हुए 36 गेंद पर 10 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रन बनाए.
नितीश राणा ने जहां बल्ले से तो राजस्थान के लिए गेंद से वनिंदु हसरंगा ने गदर मचाया. हसरंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कमाल की गेंदबाजी की. हसरंगा ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 35 रन खर्च करते हुए सीएसके के 4 बड़े विकेट अपने नाम किए. हसरंगा की गेंदबाजी ने ही चेन्नई को मैच में पीछे कर दिया और राजस्थान ने जीत की ओर अपना कदम मजबूती से बढ़ाया.