• Home
  • News
  • RR vs GT: 3 players converge for the catch but 4th player Trent boult takes it

IPL 2023: गेंद लपकने के लिए पिच पर भिड़े 3 फील्डर, लेकिन कैच ले उड़ा बॉलर, देखें मजेदार VIDEO

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को राजस्थान के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा झटका दे दिया.

Edited By : Vanson Soral |Apr 16, 2023, 08:05 PM IST

Published On Apr 16, 2023, 08:05 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2023, 08:05 PM IST

RR

IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने IPL 2023 के 23वें मैच में रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की टीम में जेसन होल्डर की जगह ट्रेंट बोल्ट को जगह मिली जबकि गुजरात ने विजय शंकर की जगह अभिनव मनोहर को प्लेइंग इलेवन में चुना गया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को राजस्थान के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा झटका दे दिया. बोल्ट ने सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को 4 रन के निजी स्कोर पर बड़े ही मजेदार अंदाज में आउट किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल, ओवर की तीसरी गेंद साहा के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बहुत ऊंची चली गई जिसे पकड़ने के लिए तीन फील्डर पिच पर तेजी से भागे और आपस में टकरा गए. इस दौरान गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों से लगकर हवा में फिर से उछल गई और आखिरकार गेंदबाज बोल्ट ने कैच लपक लिया. इस तरह बोल्ट ने अपनी ही गेंद पर कैच लपकते हुए साहा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

 

प्लेइंग इलेवन:-

गुजरात टाइटंस : ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अल्ज़ारी जोसेफ़, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा

राजस्थान रॉयल्स : जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ऐडम ज़ैम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

Editor's Pick