IPL 2024: बारिश से कोलकाता-राजस्थान मैच रद्द, दोनों टींमों को मिले एक-एक अंक

गीली आउटफील्ड के कारण मैच को सात सात ओवर का कराने का फैसला लिया गया, मगर टॉस के तुरंत बाद बारिश आ गयी और मैच रद्द करना पड़ा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 19, 2024, 11:20 PM IST

Published On May 19, 2024, 11:20 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2024, 11:20 PM IST

RR VS KKR match rain

(Image credit-IPL/BCCI)

गुवाहाटी. बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) लीग मैच टॉस होने के बाद रद्द करना पड़ा. गीली आउटफील्ड के कारण इसे सात सात ओवर का कराने का फैसला लेने के तुरंत बाद बारिश आ गयी और मैच रद्द करना पड़ा.

दिन के दोपहर के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (17 अंक) की पंजाब किंग्स पर चार विकेट की जीत के बाद संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (17 अंक) अंक तालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गई थी जिससे वह इसी स्थान पर कायम रहीं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल प्लेऑफ में इन टीमों के बीच भिड़ंत

केकेआर 20 अंक लेकर पहले स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 14 अंक से चौथे स्थान पर रही. अब 21 मई को पहले क्वालीफायर में केकेआर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच 22 मई को एलिमिनेटर होगा. ये दोनों मैच अहमदाबाद में ही होंगे.

टॉस के बाद हुई बारिश

गुवाहाटी में मैच की शुरूआत से ही बारिश होती रही. बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई. रात 10 बजे के बारिश बंद हुई, जिसके बाद 10.25 बजे ग्राउंड का निरीक्षण किया गया. ग्राउंड्स मैन ने कड़ी मेहनत की और मैदान पर सात-सात ओवर का मैच खेलने का फैसला लिया गया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, मगर टॉस के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया.

Editor's Pick