This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
RR vs PBKS: टॉप 2 पर राजस्थान की नजर, पंजाब न बिगाड़ दे स्वाद
RR vs PBKS मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह रियान पराग का घरेलू मैदान है. राजस्थान इस मैच को जीतकर टॉप 2 में जगह बनाना चाहेगी.
Written by Press Trust of India
Last Updated on - May 15, 2024 12:48 PM IST

गुवाहाटी: राजस्थान रॉयल्स की टीम एक वक्त पर धमाकेदार जीत पर जीत हासिल करती जा रही थी. लेकिन लगातार तीन हार के बाद टीम को अब टॉप 2 में जगह बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि मंगलवार को दिल्ली कैपटिल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बाद राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है. अपने बचे दो मैचों में से एक को भी जीतकर वह टॉप 2 में जगह पक्की कर सकती है.
राजस्थान के लिए चिंता की बात है कि जोस बटलर वापस इंग्लैंड लौट गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर वापस लौटे इंग्लिश खिलाड़ियों में उनका भी नाम है. शिमरॉन हेटमायर हालांकि चोट से उबर चुके हैं. और उनके आने से टीम को कुछ तो फायदा होगा.
जोस बटलर की जगह टीम में टॉम कोहलर-काडमोर को जगह मिल सकती है या फिर ध्रुव जुरेल को टॉप ऑर्डर में भेजा जाएगा. कोहलर कोडमोर दुनियाभर में टी20 क्रिकेट खेलते हैं लेकिन भारत में अभी तक उन्होंने कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है. वहीं ध्रुव रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए पारी की शुरुआत करते हैं. हालांकि टी20 क्रिकेट में उन्होंने सिर्फ एक बार ऐसा किया है.
पंजाब किंग्स की बात करें तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन इस मैच को जीतकर वह कुछ राहत हासिल करना चाहेगा. लियाम लिविंग्स्टन वापस जा चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह अपने घुटने की तकलीफ को दूर करना चाहते हैं. हालांकि सैम करन और जॉनी बेयरस्टो जैसे इंग्लिश खिलाड़ी इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. वह इस मैच के बाद लौट जाएंगे. कागिसो रबाडा भी चोट के चलते वापस लौट गए हैं. यानी नाथन एलीस गेंदबाजी की शुरुआत कर सकते हैं.
यह रियान पराग का घरेलू मैदान है. असम के इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार सात हाफ सेंचुरी लगाईं. यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था. पराग का आईपीएल में गुवाहाटी में यह तीसरा मैच होगा. पिछले सीजन में उन्होंने इस मैदान पर 20 रन बनाए थे. इस बार वह नंबर चार पर बैटिंग करेंगे.
संभावित XI: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, नंद्रे बर्गर
संभावित XI: प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, सैम करन (कप्तान), 8 हर्षल पटेल, 9 नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
