• Home
  • News
  • RR VS RCB IPL 2026 Guwahati weather report Rajasthan Royals vs Royal challengers bengaluru match

RR VS RCB: क्या धुल जाएगा राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी का मैच, गुवाहाटी में कैसा है मौसम ?

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 के 16वें मैच में आज आमने-सामने होगी. गुवाहाटी में यह मुकाबला खेला जाना है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 10, 2026, 02:40 PM IST

Published On Apr 10, 2026, 02:40 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 02:40 PM IST

RR VS RCB

RR VS RCB

RR VS RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. गुवाहाटी में बारिश की वजह से मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला 11-11 ओवर का खेला गया था. शुक्रवार को भी गुवाहाटी में बारिश की संभावना हुई है, ऐसे में मैच के बरिश से प्रभावित होने की आशंका है.

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक गुवाहाटी में शाम में बारिश की संभावना है. मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, इस दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि शाम में बारिश की संभावना कम है. मौसम में नमी देखने को मिलेगी, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकता है. गुवाहाटी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, बारिश की संभावना सिर्फ 20 फीसदी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

दोनों टीमें के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो दोनों टीमें 34 बार आमने-सामने हुई है. 17 बार आरसीबी की टीम ने बाजी मारी है, जबकि राजस्थान को 14 बार जीत मिली है. तीन मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका है.

रियान पराग की कप्तानी में आरआर की गेंदबाजी थोड़ी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है, हालांकि दोनों टीमों के तेज गेंदबाज नई गेंद से उतने ही खतरनाक हैं, बेंगलुरु की गेंदबाजी की कमान जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार के हाथों में है, जबकि राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से शुरुआत करेंगे. इस मैच का एक अहम मुकाबला यह होगा कि आरसीबी की टीम, राजस्थान की आक्रामक ओपनिंग जोड़ी, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी का सामना कैसे करती है.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड:

राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

Editor's Pick