- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने तोड़ा आरसीबी का सपना, एलिमिनेटर मैच में चार विकेट से हराया
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने तोड़ा आरसीबी का सपना, एलिमिनेटर मैच में चार विकेट से हराया
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Score in Hindi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On May 22, 2024, 06:18 PM IST
Last UpdatedMay 22, 2024, 06:18 PM IST
(Image credit- IPL/BCCI)
RR vs RCB IPL 2024 match scorecard Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Match today in Hindi: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए, राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, राजस्थान की टीम ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान की टीम का क्वालिफायर-2 में मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा. इस हार के साथ आरसीबी का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है.
Follow Updates here:
दोनों टीमों का स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, नांद्रे बर्गर, शिम्रोन हेटमायर, तनुश कोटियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन
इम्पैक्ट प्लेयर: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैश्य, हिमांशु शर्मा