×

RR vs RCB: राजस्थान के गढ़ में आरसीबी ने लहराया परचम, कोहली और सॉल्ट ठोका पचासा

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live: राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच खेले जा रहे मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

RR VS RCB
(Image credit- X)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों करारी शिकस्त मिली. आरसीबी ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में इस कदर खेल दिखाया मानो यह होम ग्राउंड राजस्थान का नहीं बल्कि आरसीबी का है.

आरसीबी की ओर से इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की. फिल सॉल्ट ने तूफानी 65 रन और विराट कोहली ने 62 रन की पारी खेली. आरसीबी ने शानदार खेल दिखाते हुए इस मैच को 9 विकेट के बड़े अंतर से अपने नाम किया.

RR vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार

RR vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंचा. विराट कोहली और देवदत्त पडिडकल क्रीज पर मौजूद हैं. 10 ओवर में आरसीबी- 101/1.

RR vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका, फिल साल्ट आउट

RR vs RCB Live Score: आरसीबी को 92 रन (8.4 ओवर) के स्कोर पर लगा पहला झटका, फिल साल्ट 65 रन (33 बॉल) की पारी खेलकर आउट. कुमार कार्तिकेय की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने लपका कैच.

RR vs RCB Live Score: फिल साल्ट का अर्धशतक

RR vs RCB Live Score: फिल साल्ट का अर्धशतक, साल्ट ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया है. आईपीएल 2025 में यह उनका दूसरा अर्धशतक है.

RR vs RCB Live Score: आरसीबी की विस्फोटक शुरुआत

RR vs RCB Live Score: 174 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की है. आरसीबी ने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने फील्डिंग में निराश किया, विराट कोहली सिर्फ दो रन के स्कोर पर थे, तब रियान पराग ने उनका आसान कैच टपकाया.

RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को दिया 174 रन का लक्ष्य

RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को दिया 174 रन का लक्ष्य. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए. शिमरन हेटमायर (09) आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. ध्रुव जुरेल ने 23 गेंद में 35 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं नितीश राणा एक बॉल में चार रन बनाकर नाबाद लौटे.

RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025, Rajat Patidar, Sanju Samson, Virat Kohli, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Yashasvi Jaiswal
RR vs RCB Live Score: यशस्वी जायसवाल आउट, राजस्थान ने तीसरा विकेट गंवाया

RR vs RCB Live Score: यशस्वी जायसवाल 75 रन (47 बॉल) की पारी खेलकर आउट, राजस्थान ने 126 रन (16 ओवर) के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया. आरसीबी को बड़ी सफलता मिली है. जोश हेजलवुड ने आरसीबी को यह सफलता दिलाई है.

RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025, Rajat Patidar, Sanju Samson, Virat Kohli, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Yashasvi Jaiswal
RR vs RCB Live Score: राजस्थान ने दूसरा विकेट गंवाया, रियान पराग आउट

RR vs RCB Live Score: राजस्थान ने दूसरा विकेट गंवाया, रियान पराग आउट. रियान पराग 22 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर यश दयाल का शिकार बने. विराट कोहली ने लपका कैच. 14 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 107/2.

RR vs RCB Live Score: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

RR vs RCB Live Score: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, जायसवाल ने 35 बॉल में यह कारनामा किया है. आईपीएल 2025 में यह उनका दूसरा अर्धशतक है. राजस्थान ने 13वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

RR vs RCB Live Score: 10 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 77/1

RR vs RCB Live Score: 10 ओवर खेल खत्म, राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 77/1. जायसवाल 42 रन और रियान पराग 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025, Rajat Patidar, Sanju Samson, Virat Kohli, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bengaluru, RCB
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका, संजू सैमसन आउट

RR vs RCB Live Score: 49 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका, संजू सैमसन आउट. सैमसन ने 15 रन की पारी खेली और वह क्रुणाल पांड्या का शिकार बने.

RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025, Rajat Patidar, Sanju Samson, Virat Kohli, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bengaluru, RCB
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स की अच्छी शुरुआत, सैमसन-जायसवाल क्रीज पर मौजूद

RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स की अच्छी शुरुआत, सैमसन-जायसवाल क्रीज पर मौजूद. दोनों बल्लेबाजों के बीच पांच ओवर में 36 रन की साझेदारी हो चुकी है.

RR vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट सब- शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल

इम्पैक्ट सब- देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

RR vs RCB Live Score: आरसीबी ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

RR vs RCB Live Score: आरसीबी ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला. आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में फजल हक फारुकी की जगह वानिंदु हसरंगा की वापसी हुई है.

RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025, Rajat Patidar, Sanju Samson, Virat Kohli, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bengaluru, RCB
RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स के सामने आरसीबी की चुनौती

RR vs RCB Live Score: आईपीएल 2025 में अब से थोड़ी देर बाद राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम आमने-सामने होगी. आरसीबी की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम सातवें नंबर पर है. दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. मुकाबला राजस्थान के घर पर है, ऐसे में आरसीबी के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है. विराट कोहली, रजत पाटीदार, संजू सैमसन के अलावा फिल साल्ट, यशस्वी जायसवाल और जितेश शर्मा पर भी मैच में नजरें होगी, जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोपहर तीन बजे टॉस होगा और 3.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.