This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम से रूबेल हुसैन बाहर
सितंबर में भारत पर आई बांग्लादेश ए की टीम में वह शामिल थे। इस दौरे में उन्हें एक और चोट लग गई थी
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 23, 2016 10:49 AM IST


बांग्लादेश में चयनकर्ताओं ने एशिया कप और टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए संभावित टीम में तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को जगह नहीं दी है।बीडीन्यूज24 डाट काम की रपट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीए) ने गुरुवार को 25 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा की। हरफनमौला आरिफुल हक को पहली बार टीम में जगह मिली है। वह बांग्लादेश की अंडर-19 और अंडर-23 टीम के सदस्य हैं। इन 25 सदस्यों में से वह टीम चुनी जाएगी जो एशिया कप और टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। रुबेल चोट की वजह से पिछली जुलाई से ही हाशिए पर चल रहे हैं। सितंबर में भारत पर आई बांग्लादेश ए की टीम में वह शामिल थे। इस दौरे में उन्हें एक और चोट लग गई थी। ये भी पढ़ें: Live cricket blog in Hindi: भारत ने टॉस जीता, पहले फील्डिंग करने का फैसला
बीते नवंबर-दिसंबर में रुबेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में सिलहट सुपरस्टार्स की तरफ से छह मैच खेले थे। इसमें भी उन्हें चोट लगी थी। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं आ सके हैं। रुबेल संभावित टीम में नहीं हैं लेकिन चयनकर्ता हबीबुल बशर ने टी-20 टीम में उनके लौटने की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। अगर वह चोट से उबर जाते हैं तो उन्हें टी-20 विश्व कप में भाग लेने वाली टीम में बुलाया जा सकता है। ये भी पढ़ें: विराट कोहली के प्यार में पड़ी ये पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर
अनामुल हक को भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से टीम में जगह नहीं मिल सकी है।
TRENDING NOW
संभावित टीम : तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कैस, लिट्टन कुमार दास, मोसद्दक हुसैन, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, नुरुल हसन, शाकिब अल हसन, महमूदुल्ला, नासिर हुसैन, शब्बीर रहमान, शुवाग्ता होम चौधुरी, आरिफुल हक, अराफात सनी, मशरफे बिन मुर्तजा, मुस्तफिजुररहमान, अबु हैदर रोनी, अल-अमीन हुसैन, शफीउल इस्लाम, मोहम्मद शाहिद, अब्दुल हसन, तस्कीन अहमद, कमरुल इस्लाम रब्बी, मुक्तार अली।
