इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में जड़ दिया महज 67 गेंदों में दोहरा शतक

रुद्र ने अपना शतक 39 गेंदों में पूरा किया वहीं दोहरा शतक पूरा करने के लिए महज 28 गेंदें लीं

Edited By : Devbrat Bajpai |May 12, 2017, 01:45 PM IST

Published On May 12, 2017, 01:45 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2017, 01:45 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

गुरुवार का दिन टी20 क्रिकेट के लिए बेहतरीन रहा। एक ओर जहां आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस मैच में 453 रन बन गए तो दूसरी ओर से वानखेड़े स्टेडियम से करीब 13 किलोमीटर दूर माटुंगा जिमखाना में 19 साल के रुद्र दांडे ने एक टी20 मैच में महज 67 गेंदों में 200 रन ठोंक दिए। एबीपी न्यूज में छपी खबर के मुताबिक यह कारनामा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के द्वारा आयोजित आबिस रिजवी चैंपियंस ट्रॉफी में रिजवी और पी डालमिया कॉलेज के बीच खेले गए मैच में मुकम्मल किया गया। रिजवी कॉलेज की ओर से खेलते हुए रुद्र शुरू से ही आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने इस दौरान अपना शतक 39 गेंदों में पूरा किया वहीं दोहरा शतक पूरा करने के लिए महज 28 गेंदें लीं और इस तरह ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रुद्र ने अपनी पारी के दौरान 21 चौके और 15 छक्के लगाए।

रूद्र से पहले इस अनोखे कारनामें को अंजाम इसी साल फरवरी में दिल्ली के मोहित अहलावत ने दिया था। उन्होंने एक टी20 मैच में 322 रनों की पारी खेली थी। वैश्विक स्तर की बात करें तो प्रथम श्रेणी खिलाड़ी के रूप में टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के धानुका पाथिराणा के नाम है। धानुका ने 2007 में लंकाशायर की ओर से 72 गेंदों में 277 रन बनाए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं आईपीएल में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल में साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 17 छक्के लगाए थे। रुद्र की इस पारी की बदौलत रिजवी कॉलेज ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 322 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में डालमिया कॉलेज की टीम 10.2 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। अंततः, रिजवी कॉलेज ने ये मैच 247 से जीत लिया।

Editor's Pick