• Home
  • News
  • ‘हमारे दौरे की सफलता दूसरी टीमों को पाकिस्तान आने के लिए प्रेरित करेगी’

'हमारे दौरे की सफलता दूसरी टीमों को पाकिस्तान आने के लिए प्रेरित करेगी'

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य कोच रुमेश रत्नायके बोले- यह दौरा उसके (दिसंबर में टेस्ट श्रृंखला) परीक्षण की तरह है

Edited By : Press Trust of India |Sep 29, 2019, 11:42 PM IST

Published On Sep 29, 2019, 11:42 PM IST

Last UpdatedSep 29, 2019, 11:42 PM IST

Sri Lanka Cricket Team @Twitter

श्रीलंका क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य कोच रुमेश रत्नायके का मानना है कि अगर उनकी टीम का पाकिस्तान दौरा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो गया तो यह दूसरे देशों को यहां टीम भेजने के लिए प्रेरित करेगा।

पढ़ें: ASIA CUP के लिए जून 2020 तक BCCI के जवाब का इंतजार करेगा PCB

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका की टीम ने शुक्रवार को पाकिस्तान दौरे की शुरुआत की थी। टीम के 10 मुख्य खिलाड़ी हालांकि सुरक्षा कारणों से इस दौरे पर नहीं आए हैं।

पीसीबी चाहता था कि श्रीलंका की टीम दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेले जो आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने पर जोर दिया।

रत्नायके ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह दौरा उसके (दिसंबर में टेस्ट श्रृंखला) परीक्षण की तरह है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह दूसरे खिलाड़ियों (इस दौरे पर पाकिस्तान नहीं आने वाले) को फैसला करने के लिए प्रेरित करेगा। हम इसके लिए उन्हें जबरन बाध्य नहीं कर सकते।’

पढ़ेें: सीएसी मामले में मुझे हितों का कोई टकराव नजर नहीं आता : विनोद राय

उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों ने जो फैसला किया है हम उसका सम्मान करते हैं। अगर श्रृंखला ठीक से निकल जाती है तो यह भविष्य के लिए बड़ी बात होगी, सिर्फ हमारी टीम ही नहीं बल्कि दूसरे देशों की टीम भी यहां होगी।’

दोनों देशों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया जबकि दूसरे मुकाबले को एक दिन के टाल दिया गया जो सोमवार को खेला जाएगा।

Editor's Pick