साउथ अफ्रीका टीम के साथ जुड़े रहना चाहते हैं रसेल डोमिंगो

रसेल डोमिंगो ने साउथ अफ्रीका टीम के मुख्य कोच पद के लिए दोबारा आवेदन किया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 04, 2017, 04:31 PM IST

Published On Jul 04, 2017, 04:31 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2017, 04:31 PM IST

रसेल डोमिंगो © Getty Images
रसेल डोमिंगो © Getty Images

साउथ अफ्रीका के कोच रसेल डोमिंगो ने एक बार फिर मुख्य कोच पद के लिए आवेदन दिया है। दरअसल डोमिंगो का कार्यकाल अगले महीने तक समाप्त होने वाला है लेकिन वह आगे भी साउथ अफ्रीका टीम के साथ जुड़े रहना चाहते हैं इसलिए उन्होंने आधिकारिक तौर पर कोच पद के लिए आवेदन किया है। हाल में साउथ अफ्रीका के इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद उन्होंने बयान दिया कि उन्होंने साउथ अफ्रीका टीम को 2019 विश्व कप के लिए तक ले जाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने ये भी माना कि साउथ अफ्रीका टीम के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है।

डोमिंगो ने कहा कि, “मैने अपना आवेदन दे दिया है और मेरा इंटरव्यू भी हो गया है। इस टीम के साथ काम करना शानदार रहा और इनके साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगा। उम्मीद है कि मैं अपना कार्यकाल आगे जारी रख पाउंगा। अगर ऐसा नहीं हो पाया तो इसका मतलब है कि ये फैसला टीम के हित में किया गया है। मेरा अब तक का सफर बेहतरीन रहा और मैने हर पल का आनंद लिया। ये मेरा फैसला नहीं होगा, ये बोर्ड पर निर्भर करता है।” हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान डोमिंगो दोबारा आवेदन करने को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं थे। इसका सबसे बड़ा कारण उनका परिवार था। दरअसल कुछ दिनों पहले उनकी मां का एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से उन्हें इंग्लैंड से वापस लौटना पड़ा था। साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में प्रोटियाज टीम का खराब प्रदर्शन भी एक बड़ी वजह थी। [ये भी पढ़ें: अनिल कुंबले बनेंगे सीओए का हिस्सा?]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं साउथ अफ्रीकन क्रिकेट बोर्ड ने भी डोमिंगो पर ज्यादा विश्वास नहीं दिखाया था। हालांकि अब अचानक डोमिंगो ने अपना फैसला बदलकर दोबारा आवेदन कर दिया है। डोमिंगो ने ये भी साफ कहा है कि अगर उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता तो उन्हें कोई खास परेशानी नहीं होगी।

Editor's Pick