add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बार- बार हो रही है अनदेखी, साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका शतक, क्या मिलेगा मौका ?

रुतुराज गायकवाड़ ने 117 रन की पारी खेली. उन्होंने 129 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 12 चौके लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 13, 2025 10:10 PM IST

Ruturaj Gaikwad century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने वाली है. इस टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी -20 सीरीज भी खेलेगी, जिसके लिए टीम का ऐलान होना बाकी है. इस बीच भारतीय टीम में लगातार अनदेखी का शिकार हो रहे एक बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेलकर एक बार फिर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है. गायकवाड़ की इस पारी से भारत ए ने साउथ अफ्रीका ए को चार विकेट से हरा दिया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से पहले भारत ए और साउथ अफ्रीका ए की टीम के बीच वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. पहले अनऑफिसियल वनडे मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली है. गायकवाड़ ने इस पारी से चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर भी कर दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गायकवाड़ ने खेली 117 रन की पारी

रुतुराज गायकवाड़ ने 117 रन की पारी खेली. उन्होंने 129 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 12 चौके लगाए. उन्होंने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की.

इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 285 रन का स्कोर बनाया. भारतीय टीम ने इसके जवाब में शानदार शुरुआत की. अभिषेक शर्मा ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ 64 रन की ओपनिंग साझेदारी की. अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद में 31 रन (04 चौके, 01 छक्का) की पारी खेली. रियान पराग (08) ने निराश किया. इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कप्तान तिलक वर्मा (39) के साथ 89 रन की साझेदारी की. ईशान किशन भी सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, मगर रुतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा.

रुतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद निशांत संधू (26 बॉल में नाबाद 29 रन) और नितीश कुमार रेड्डी (26 बॉल में 37 रन) ने भारत को जीत के दरवाजे पर पहुंचाया. भारतीय टीम ने 49.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. हर्षित राणा छह रन (02 गेंद) बनाकर नाबाद रहे.

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं रुतुराज गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी वनडे मैच साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, वहीं टी-20 इंटरनेशनल में वह आखिरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई 2024 में खेलते नजर आए थे.