- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ruturaj Gaikwad century in csk vs lsg ipl 2024 match surpassed Mahendra singh dhoni
IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, धोनी को पीछे छोड़ा
Ruturaj Gaikwad century against LSG: रुतुराज गायकवाड़ ने 56 गेंद में अपना शतक पूरा किया और 108 रन बनाकर नाबाद रहे. आईपीएल में यह उनका दूसरा शतक है.
Published On Apr 23, 2024, 09:41 PM IST
Last UpdatedApr 23, 2024, 09:41 PM IST
Ruturaj Gaikwad (Image credit-iplt20.com/bcci)
चेन्नई. आईपीएल 2024 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारी खेली. रुतुराज ने लखनऊ के खिलाफ शतक जड़ा. आईपीएल करियर का यह उनका दूसरा शतक है. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ दिया है.
रुतुराज गायकवाड़ ने 56 गेंद में अपना शतक पूरा किया और 60 गेंद में 108 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में रुतुराज गायकवाड़ ने 12 चौके और तीन छक्के लगाए. रुतुराज गायकवाड़ ने शिवम दुबे के साथ 104 रन की शतकीय साझेदारी की. चेन्नई के लिए चौथे विकेट के लिए यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. गायकवाड़ और दुबे की पारी से चेन्नई की टीम ने लखनऊ के खिलाफ 200 रन का आंकड़ा पार किया.
गायकवाड़ ने धोनी को पीछे छोड़ा
गायकवाड़ ने 108 रन की पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान यह सबसे बड़ा स्कोर है. रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी को पीछे छोड़ा, जिनके नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बतौर कप्तान 84 रन बनाने का रिकॉर्ड है.
आईपीएल में बतौर कप्तान चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे बड़ा स्कोर
रुतुराज गायकवाड़- 108 रन vs LSG, 2024
एमएस धोनी- 84 रन vs RCB, 2019
एमएस धोनी- 79 रन vs PBKS, 2018
रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं. इससे पहले मुरली विजय और शेन वॉटसन यह कारनामा कर चुके हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल शतक
02 शतक -मुरली विजय
02 शतक – शेन वॉटसन
02 शतक – रुतुराज गायकवाड़
01 शतक – माइकल हसी
01 शतक – ब्रेंडन मैकुलम
01 शतक- सुरेश रैना
01 शतक – अंबाती रायडू
चेन्नई के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (आईपीएल)
127 – मुरली विजय बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
117* – शेन वॉटसन बनाम SRH, मुंबई WS, 2018 फाइनल
116* – माइकल हसी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2008
113 – मुरली विजय बनाम डीसी, चेन्नई, 2012 Q2
108* – रुतुराज गायकवाड़ बनाम एलएसजी, चेन्नई, 2024
चेन्नई ने लखनऊ को दिया 211 रन का लक्ष्य
रुतुराज गायकवाड़ के शतक और शिवम दुबे के 27 गेंद में 66 रन की तूफानी पारी से चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए. लखनऊ के सामने जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य है.