×

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा ODI करियर का पहला शतक, युसूफ पठान के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

रुतुराज गायकवाड़ ने 83 बॉल में 105 रन की पारी खेली. अपनी पारी में रुतुराज गायकवाड़ ने 12 चौके और दो छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 3, 2025 5:06 PM IST

Ruturaj Gaikwad Century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार शतक जड़ा. गायकवाड़ के वनडे करियर का यह पहला शतक है. रुतुराज गायकवाड़ को शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में जगह बनी थी और लगभग 23 महीने बाद वनडे क्रिकेट में लौटे गायकवाड़ ने शतक जड़कर दमदार वापसी की.

रुतुराज गायकवाड़ ने 83 बॉल में 105 रन की पारी खेली. अपनी पारी में रुतुराज गायकवाड़ ने 12 चौके और दो छक्के लगाए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में गायकवाड़ ने आठ रन बनाए थे. वह पिछले मैच से वापसी कर रहे थे. पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे गायकवाड़ ने दूसरी पारी में शतक जड़कर आलोचकों को भी जवाब दिया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय

रुतुराज गायकवाड़ वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय है. उन्होंने 77 गेंद में शतक पूरा किया. यूसुफ पठान इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने सेंचुरियन में 2011 में 68 बॉल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था.

TRENDING NOW

विराट कोहली के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली (102 रन) के साथ 195 रन की साझेदारी की. यह भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ODI में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर- दिनेश कार्तिक की जोड़ी के नाम थी. साल 2010 में ग्वालियर में सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के बीच बनी 194 रन की पार्टनरशिप हुई थी.