- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ruturaj gaikwad responds to news report about him dating marathi actress sayali sanjeev 4670740
मराठी अभिनेत्री की पिक्चर पर कमेंट कर बुरे फंसे Rururaj Gaikwad, वापस मिली दिल वाली इमोजी, अब...
Ruturaj Gaikwad आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं.
Published On May 17, 2021, 06:50 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2021, 06:50 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) इस दिनों अपने निजी जीवन के चलते चर्चा में हैं. उनका नाम मराठी एक्टर सयाली संजीव (Sayali Sanjeev) के साथ जोड़ा जा रहा है. ऐसा उस वक्त हुआ जब गायकवाड़ ने सयाली की बेहद खूबसूरत फोटो पर कमेंट किया.
इस मामले में अब रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गायकवाड़ ने लिखा, “केवल एक बल्लेबाज ही उनकी विकेट ले सकता है. अन्य कोई और नहीं.”
सयाली (Sayali Sanjeev) मराठी इंडस्ट्री मे काफी प्रचलित हैं. जी मराठी के सीरियल ‘कह दिया परदेस’ से वो चर्चा में आई. रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज से एक फोटो शेयर किया था. इसपर रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने लिखा, “वाहओ” मराठी एक्ट्रेस ने इसका जवाब हार्ट वाली इमोजी के साथ दिया.
फैन्स के लिए दोनों के लिंकअप करने के लिए ये काफी था. तभी से ही इस तरह की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जिसे बाद अब गायकवाड़ को आगे आकर सफाई देनी पड़ी.
इस सीजन में रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का प्रदर्शन चेन्नई के लिए लाजवाब रहा है. वो आईपीएल स्थगित होने तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं. वो आईपीएल रुकने तक 28 की औसत से 196 रन बना चुके हैं. उनके इस प्रदर्शन के दम पर ही चेन्नई फ्रेंचाइजी इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है.