इस हार को पचा पाना मुश्किल लेकिन ओस के कारण परिस्थितियां काफी मुश्किल थी: गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वह इस हार से बहुत दुखी हैं. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने कहा कि ओस के चलते गेंदबाजों के लिए परेशानियां बढ़ीं.

Edited By : Press Trust of India |Apr 24, 2024, 08:20 AM IST

Published On Apr 24, 2024, 08:20 AM IST

Last UpdatedApr 24, 2024, 08:20 AM IST

ruturaj-gaikwad

ruturaj-gaikwad

चेन्नई: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ चार विकेट पर 210 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करने से निराश चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने मंगलवार को कहा कि ओस के कारण गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल थी.

रुतुराज ने नाबाद 108 रन की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया लेकिन मार्कस स्टोइनिस की 63 गेंद में 124 रन की नाबाद पारी से एलएसजी ने तीन गेंद शेष रहते जीत दर्ज की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गायकवाड़ ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘इस हार को पचा पाना मुश्किल है. लखनऊ ने आखिर में अच्छी वापसी की. यह मैच 13वें ओवर तक हमारी पकड़ में था लेकिन स्टोइनिस को श्रेय देना होगा.’

उन्होंने कहा, ‘इस हार में ओस की बहुत बड़ी भूमिका रही. इसने हम स्पिनरों का इस्तेमाल नहीं कर सके. लेकिन ये खेल का हिस्सा है और इन चीजों पर आपका नियंत्रण नहीं होता है.’

उन्होंने अपनी टीम के स्कोर का बचाव करते हुए कहा, ‘पहले बल्लेबाजी करते हुए हम इससे बड़े स्कोर की अपेक्षा नहीं कर सकते थे. लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर यही लग रहा था कि हमने पर्याप्त स्कोर नहीं बनाया है . लखनऊ को बेहतर बल्लेबाजी का श्रेय दिया जाना चाहिए.’

Editor's Pick