• Home
  • News
  • Ruturaj Gaikwad said big positive I have won just 1 toss but CSK won 5 matches

IPL 2024: 11 मैचों में 10 टॉस हारने पर CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा बयान

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए बांग्लादेश में हैं.

Edited By : Vanson Soral |May 05, 2024, 04:07 PM IST

Published On May 05, 2024, 04:07 PM IST

Last UpdatedMay 05, 2024, 04:07 PM IST

CSK

PIC- @IPL

धर्मशाला। पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 53वें मैच में रविवार को टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इस तरह चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर टॉस में हार झेलनी पड़ी. आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस सीजन गायकवाड़ बतौर कप्तान 11 मैचों में से 10 बार टॉस हार चुके हैं. चेन्नई ने IPL सीजन के पहले 11 मैचों में सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामलें में राजस्थान रॉयल्स की बराबरी कर ली है. राजस्थान ने IPL 2022 में पहले 11 मैचों में 10 बार टॉस हारा था.

IPL सीजन के पहले 11 मैचों में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाली टीम

  • 10- 2022 में आरआर
  • 10- 2024 में सीएसके
  • 9 – 2011 में एमआई
  • 9 – 2013 में डीसी

पंजाब के खिलाफ टॉस हारने पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “हम बस अपनी प्रक्रिया पर कायम हैं और छोटी-छोटी चीजें सही कर रहे हैं. हम विपक्ष के ट्रैक रिकॉर्ड को नहीं देखते हैं, हम खुद पर ध्यान केंद्रित करते हैं और देखते हैं कि हम क्या सही कर सकते हैं. इस सीजन में बहुत सारी चोटें, फ्लू के कारण कई बदलाव हुए हैं इसलिए हमें अपनी टीम में बदलाव करना पड़ा है. मैं कहूंगा कि 10 टॉस हारना लेकिन 5 गेम जीतना सकारात्मक है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें, पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, सीएसके ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह मिचेल सेंटनर और तुषार देशपांडे को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. तुषार ने फ्लू के कारण आखिरी मैच नहीं खेल था. देशपांडे ने दीपक चाहर की जगह ली गई है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं.

प्लेइंग इलेवन

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स: ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्‍य रहाणे, डैरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जाडेजा, एमएस धोनी, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मिचेल सैंटनर, रिचर्ड ग्‍लीसन

इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, मिसरजीत सिंह, शेख रसीद.

पंजाब किंग्स: सैम करन, जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट सब: प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, तनय थंगाराजन, विधवत करिअप्‍पा, ऋषि धवन.

Editor's Pick