CSK VS SRH: आखिर क्यों नहीं खेल रहे हैं एमएस धोनी? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ी चुप्पी
हैदराबाद के खिलाफ मैच में सीएसके के फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी चेपॉक में खेलते हुए दिखाई देंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान बताया कि धोनी मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं.
Published On May 18, 2026, 07:59 PM IST
Last UpdatedMay 18, 2026, 07:59 PM IST
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी मुकाबला खेल रही है. जिसमें चेन्नई के फैंस को उम्मीद थी कि एमएस धोनी खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला. धोनी टीम बस के साथ स्टेडियम पहुंचे. ऐसे में फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई थी. लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान माही के खेलने पर अपडेट दे दी. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 12 में से 6 मैच जीत हैं. जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 12 अंकों के साथ सीएसके प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है.
क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी
हैदराबाद के खिलाफ मैच में फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी मैच खेलने उतरेंगे. लेकिन माही अभी फिट नहीं है. टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने ऋतुराज गायकवाड़ से धोनी के खेलने पर सवाल किया. जिसपर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. पिच थोड़ी सूखी लग रही है और हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में भी, बैटिंग के लिए विकेट बहुत अच्छा नहीं था. कुछ भी मुश्किल नहीं है, हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. हमारी टीम में एक बदलाव है.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे