add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'शमी वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक'

इंडियन टी-20 लीग फ्रेंचाइजी पंजाब के कोच रेयान हैरिस ने भारतीय तेेेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की सराहना की।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - April 1, 2019 8:03 PM IST

अपने करियर के दौरान अधिक वजन और चोटों से जूझने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और इंडियन टी-20 लीग टीम पंजाब के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस ‘छरहरे बदन’ के मोहम्मद शमी को अपनी अच्छी फिटनेस के कारण मिल रही सफलता से हैरान नहीं हैं।

पढ़ें: दिल्‍ली ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्‍लेबाजी करने के लिए बुलाया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैरिस ने इस भारतीय तेज गेंदबाज को वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक करार दिया है।

शमी ने पिछले एक साल में लगभग आठ किग्रा वजन कम किया और इस दौरान वह चोटमुक्त भी रहे जिससे उनकी गेंदबाजी में भी सुधार हुआ और वह भारतीय टेस्ट टीम के अहम अंग बन गए। हैरिस पिछले 18 महीनों में शमी की सफलता से खुश हैं जिसमें ऑस्ट्रेलियाई दौरा भी शामिल है।

पढ़ें: केएल राहुल बोले, विश्‍व कप टीम में जगह बनाने पर नहीं है मेरा ध्‍यान

ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीम के साथ भी काम कर रहे हैरिस ने कहा, ‘मैंने उनके साथ बहुत अधिक काम नहीं किया। उन्‍होंने खुद ऐसा किया। वह (किंग्स इलेवन पंजाब) के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह रणनीति पर चर्चा करते हैं, मुझसे बात करते हैं। अधिकतर खिलाड़ी उनके क्रिकेट ज्ञान का फायदा उठाना चाहते हैं। अगर वह सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं तो अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।’

उन्होंने कहा, ‘जब मैं उनसे पंजाब के शिविर में पहले दो दिन मिला तो उन्‍होंने मुझे बताया कि कैसे उन्‍होंने अपनी फिटनेस में सुधार किया और सात-आठ किग्रा वजन कम किया। उहोंने किस तरह से चेन्नई में गर्मियों में अभ्यास किया जिससे उनके वजन में तेजी से कमी आई।’

हैरिस ने कहा कि शमी और जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत के पास तेज गेंदबाजी की बहुत अच्छी जोड़ी है। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा, ‘वे (शमी और बुमराह) एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा तालमेल बनाते हैं। बुमराह अलग तरह का गेंदबाज हैं जिसमें तेजी है और वह आक्रमण करते हैं। जबकि शमी विकेट टू विकेट गेंद करके अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाते हैं।’