add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में इस बल्‍लेबाज को दिया जाए मौका'

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर से होगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 13, 2018 2:34 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया के तेज पूर्व गेंदबाज रेयान हैरिस का मानना है कि विक्‍टोरिया की टीम के कप्‍तान पीटर हैंड्सकॉम्‍ब को अगर भारत के खिलाफ टेस्‍ट टीम में जगह दी गई तो वो टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

अक्‍टूबर महीने में खत्‍म हुए ऑस्‍ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट जेएलटी वनडे कप में विक्‍टोरिया की टीम पीटर हैंड्सकॉम्‍ब की कप्‍तानी में ही खिताब जीती है। हैंड्सकॉम्‍ब ने सात पारियों में 51.57 की औसत से 361 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने चार अर्धशतक लगाए। क्वींसलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हैंड्सकॉम्‍ब मैन ऑफ द मैच रहे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया- XI के कोच रेयान हैरिस ने एसईएन से बातचीत के दौरान कहा, “पीटर हैंड्सकॉम्‍ब ऐसा खिलाड़ी है जिसे में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम में देखते देखना चाहता हूं। उसने अपनी तकनीक पर काफी काम किया है। उसने अपने खेल में भी काफी सुधार किया है। उसने पिछले कुछ समय में काफी रन बनाए हैं। उसने घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्‍ड में भी शतक जड़ा। साथ ही जेएलटी वनडे कम में भी चार या पांच अर्धशतक जड़े। वो टीम में वापसी करने का हकदार है।”

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ विवादित केपटाउन टेस्‍ट में पीटर हैंड्सकॉम्‍ब 12वें खिलाड़ी थे। स्‍टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर लगे बैन के बाद टेस्‍ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में उन्‍हें जगह दी गई। पीटर हैंड्सकॉम्‍ब ने दोनों पारियों में शून्‍य और 24 रन बनाए। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 492 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्‍हें मौका नहीं मिला।

हैंड्सकॉम्‍ब ने कहा,”ये केवल माइंडसेट का मुद्दा है। मुझे खुद पर ये विश्‍वास करना होगा कि मेरी तकनीक अच्‍छी है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलने से पहले तीन-चार सालों से मैं इसी तरह से खेल रहा हूं। मैंने अपने खेलने के तरीके से ही रन बनाए हैं।”

उन्‍होंने कहा, “मैंने वापस जाकर फिर से अपने खेल पर काम किया। अपनी स्‍ट्रेंथ को समझा। अब मैं अपने खेल को लेकर काफी अच्‍छा महसूस कर रहा हूं।” भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत होनी है। ऑस्‍ट्रेलिया ने अबतक इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है।