add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप टीम में बड़ा बदलाव, चोटिल होकर बाहर हुआ दो खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

डेविड मिलर को भी एसए20 के नॉकआउट मुकाबलों से बाहर कर दिया गया है, उनके भी टी-20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 22, 2026 9:36 PM IST

South Africa T20 World Cup Squad: रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में चोटिल टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा के स्थान पर शामिल किया गया है. डी जोरजी को पिछले साल के अंत में भारत दौरे के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग मांसपेशी में चोट लगी थी जबकि फरेरा मौजूदा एसए20 टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए.

दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली साउथ अफ्रीका की तीन मैचों की घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है, पिछली बार की उपविजेता टीम साउथ अफ्रीका को आईसीसी टूर्नामेंट से पहले डेविड मिलर की उपलब्धता को लेकर भी चिंता सता रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डी जोरजी और फरेरा टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: क्रिकेट साउथ अफ्रीका

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने ‘एक्स’ पर बयान जारी करते हुए कहा, भारत के खिलाफ पिछले महीने वनडे सीरीज के दौरान लगी दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट से डी जोरजी की उम्मीदों के मुताबिक उबरने में नाकाम रहे हैं. वह आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाएंगे, वह रिहैबिलिटेशन की लगातार जरूरत के चलते टी20 विश्व कप से भी बाहर रहेंगे. उन्होंने कहा, फरेरा को 17 जनवरी को जॉबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच एसए20 मुकाबले के दौरान बाईं ‘कॉलरबोन’ में फ्रैक्चर हुआ. उनकी जगह 15 सदस्यीय टीम में रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को शामिल किया गया है.

डेविड मिलर को लेकर भी बढ़ा सस्पेंस

डेविड मिलर को भी एसए20 के नॉकआउट मुकाबलों से बाहर कर दिया गया है. सीएसए ने कहा, मिलर को सोमवार (19 जनवरी) को पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए ‘एडक्टर मसल’ में चोट लगी थी और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए मिलर के स्थान पर रुबिन हर्मन को टीम में शामिल किया गया है. सीएसए ने स्पष्ट किया, टी20 विश्व कप के लिए मिलर की उपलब्धता फिटनेस जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/