7 साल बाद टीम नीदरलैंड्स टीम में लौटे रायन टेन डिशकाटे
रायन टेन डिशकाटे ने नीदरलैंड्स की तरफ से आखिरी मैच साल 2011 के विश्व कप में खेला था
Published On Nov 15, 2017, 09:31 AM IST
Last UpdatedNov 15, 2017, 09:31 AM IST

7 साल के लंबे अंतराल के बाद रायन टेन डिशकाटे नीदरलैंड्स की टीम में वापसी करने जा रहे हैं। डोशेटे ने नीदरलैंड्स की तरफ से आखिरी वनडे मैच 18 मार्च, 2011 के विश्व कप में खेला था। इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे थे। नीदरलैंड की टीम को दुबई में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग में नामीबिया के खिलाफ 6 और 8 दिसंबर को अपने आखिरी दो मैच खेलने हैं और इन मैचों से पहले बोर्ड ने डोशेटे को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
डिशकाटे की टीम में वापसी से खुश नीदरलैंड्स के कोच रेयान कैंपबेल ने कहा, ‘डिशकाटे का टीम में वापस आना टीम के लिए फायदेमंद है। वो बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके आने से टीम और मजबूत होगी। उनके आने से ना सिर्फ टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में भी बदलाव देखने को मिलेगा। एसेक्स के कप्तान रहते हुए डिशकाटे ने बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी टीम को काफी आगे ले गए। मुझे पूरी उम्मीद है कि टीम के युवा खिलाड़ियों को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। आने वाले समय में हमारी टीम कुछ खास करेगी लेकिन फिलहाल हमें शांत रहने की जरूरत है।’
आपको बता दें कि नीदरलैंड्स की टीम आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग में टॉप पर चल रही है और टीम ने 2019 विश्व कप क्वालीफाई राउंड के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। अगर नीदरलैंड्स की टीम आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग का खिताब जीतने में कामयाब हो जाती है तो वो आईसीसी वनडे लीग में हिस्सा लेने वाली कुल 13वीं टीम बन जाएगी। आईसीसी ने हाल ही में आईसीसी वनडे लीग को मान्यता दी है। इस लीग में दुनिया की टॉप-13 टीमें खेलेंगी।
नीदलैंड्स टीम: पीटर बॉरेन (कप्तान), वेस्ले बरेसी, बेन कूपर, रायन टेन डिशकाटे, पॉल वेन मीकरन, स्टीफन मायबर्घ, मैक्स ओ’डोड, स्कॉट एडवर्ड्स, सिकंदर जुलफिकर, रोएलॉफ वेन डर मर्व, शेन स्नैटर, पीटर सीलार, टिम वेन डर गग्टेन, फ्रेड क्लासेन, विव किंग्मा।