- क्रिकेट न्यूज़
- News
- S Dhawan scores second highest runs for India in a month in ODI’s, see stats
एक महीने में धवन ने मचाया ऐसा धमाल, आ गई सचिन तेंदुलकर की याद!
एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ सचिन से पीछे हैं धवन
Published On Jul 01, 2017, 02:33 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2017, 02:33 PM IST

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन का बल्ला इन दिनों रन पर रन उगल रहा है। धवन मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों की खबर लेने लगते हैं और गजब की पारी खेलते हैं। धवन इतनी शानदार फॉर्म में है कि हर मैच में उनके बल्ले से रनों की बरसात होती है और कोई ना कोई रिकॉर्ड टूटता है। आपको बता दें बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बेहद ही खास कारनामे को अंजाम दिया है। धवन एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
जून महीने में शिखर धवन ने कुल 490 रन बनाए जो कि किसी भी भारतीय बल्लेबाज का एक महीने में दूसरा सबसे शानदार प्रदर्शन है। शिखर धवन से आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 1998 के अप्रैल महीने में 564 रन बनाए थे। शिखर धवन ने भी सचिन की तरह ही करिश्माई बल्लेबाजी की और मौजूदा टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। [ये भी पढ़ें: तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 93 रनों से हराया]
जून में शिखर धवन का प्रदर्शन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन हुआ। जून महीने में हुए इस टूर्नामेंट में शिखर धवन ने 5 मुकाबले खेले और उन्होंने 338 रन बनाए। इसके बाद जून में ही धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 3 वनडे मैच खेले और उनके बल्ले से 152 रन निकले। मतलब जून महीने में शिखर धवन ने 8 मैच में 61.25 के औसत से 490 रन बनाए। जून में धवन ने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 100.20 रहा।
वैसे आपको बता दें एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन ने 10 वनडे मैच खेलकर बनाया था। 1998 के अप्रैल महीने में सचिन ने 10 मैच में 564 रन बनाए थे और उनका औसत 56.40 रहा था। सचिन ने इस दौरान 3 शतक और एक अर्धशतक जड़ा था।