SA VS BAN T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, बांग्लादेश को चार रन से हराया
SA VS BAN T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, बांग्लादेश को चार रन से हराया
South Africa vs Bangladesh T20 World Cup 2024: South Africa vs Bangladesh T20 World Cup 2024: 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 109 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में केशव महाराज ने कमाल की गेंदबाजी की. साउथ अफ्रीका की यह तीसरी जीत है.
South Africa vs Bangladesh T20 World Cup 2024: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 21वें मैच में साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को चार रन से हरा दिया. 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 109 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में केशव महाराज ने कमाल की गेंदबाजी की. साउथ अफ्रीका की यह तीसरी जीत है.
साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, बांग्लादेश को चार रन से हराया
साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, बांग्लादेश को चार रन से हराया. 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 109 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका की यह तीसरी जीत है.
आखिरी ओवर में केशव महराज ने किया कमाल
आखिरी ओवर में केशव महराज ने किया कमाल, बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन बनाने थे, तीसरी बॉल पर जकर अली और पांचवीं बॉल पर महमुदूल्लाह को आउट कर मैच को साउथ अफ्रीका की झोली में डाल दिया.
बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा, तौहिद ह्रदय आउट
बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा, तौहिद ह्रदय 37 रन की पारी खेलकर कागिसो रबाडा की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हो गए. मैच में साउथ अफ्रीका की वापसी.
बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, 10 ओवर में स्कोर-50/4
बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, नजमुल हसन शांतो 14 रन की पारी खेलकर एनरिख नॉर्खिया का दूसरा शिकार बने. 10 ओवर में बांग्लादेश ने 50 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं.
बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, शाकिब अल हसन आउट
बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, शाकिब अल हसन आउट, एनरिख नॉर्खिया को मिली पहली सफलता.
बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा, लिटन दास आउट
लिटन दास नौ रन की पारी खेलकर आउट. केशव महाराज ने अपने ओवर की पहली ही बॉल पर लिटन दास को पवेलियन भेजा.
छह ओवर में बांग्लादेश का स्कोर-29/1
छह ओवर का खेल पूरा हुआ. बांग्लादेश ने एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं. शांतो 10 रन और लिटन दास 09 रन बनाकर नाबाद हैं.
साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को दिया 114 रन का लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को दिया 114 रन का लक्ष्य, साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 113 रन बनाए. केशव महाराज 04 रन और मार्को यानसेन 05 रन बनाकर नाबाद रहे. साउथ अफ्रीका का टी-20 वर्ल्ड कप में यह सबसे न्यूनतम स्कोर है.
डेविड मिलर आउट, साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा
रिशाद हुसैन ने डेविड मिलर (29 रन) का किया शिकार. 106 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा.
साउथ अफ्रीका ने पांचवां विकेट गंवाया, हेनरिक क्लासेन आउट
102 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने पांचवां विकेट गंवाया. हेनरिक क्लासेन 46 रन की पारी खेलकर आउट. तस्किन अहमद ने पार्टनरशिप को तोड़ा.
15 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 84/4
15 ओवर का खेल पूरा हुआ.साउथ अफ्रीका ने चार विकेट पर 84 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन 33 रन और डेविड मिलर 26 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 63 रन (64 गेंद) की साझेदारी हो चुकी है.
10 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 57/4
डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला. साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में चार विकेट पर 57 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन 21 रन और डेविड मिलर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 34 रन की साझेदारी हो चुकी है.
साउथ अफ्रीका ने चौथा विकेट गंवाया, तनजीम को मिली तीसरी सफलता
साउथ अफ्रीका ने चौथा विकेट गंवाया, ट्रिस्टन स्टब्स खाता भी नहीं खोल सके. तनजीम हसन को मिली तीसरी सफलता. साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए हैं.
एडन मारक्रम आउट, साउथ अफ्रीका ने तीसरा विकेट गंवाया
एडन मारक्रम चार रन की पारी खेलकर बोल्ड, साउथ अफ्रीका ने तीसरा विकेट गंवाया, तस्किन अहमद के नाम सफलता. 23 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट गंवा दिया है. चार ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर-23/3.
साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, डि कॉक आउट
डि कॉक आउट, साउथ अफ्रीका ने 19 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया. डि कॉक ने 11 गेंद में 18 रन की पारी खेली. तनजीम हसन को मिली दूसरी सफलता.
पहले ओवर में साउथ अफ्रीका को झटका, रीजा हेंड्रिक्स आउट
पहले ओवर में साउथ अफ्रीका को झटका, रीजा हेंड्रिक्स आउट, हेंड्रिक्स खाता भी नहीं खोल सके. पहले ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 11/1.
साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत
साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत करने रीजा हेंड्रिंक्स और क्विंटन डि कॉक क्रीज पर उतरे. बांग्लादेश के लिए तनजीम हसन गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. साउथ अफ्रीका की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं बांग्लादेश की टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टक्कर
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होगी. अपने पहले दो मैच में जीत दर्ज करके ग्रुप डी में शीर्ष पर काबिज साउथ अफ्रीका को अगर टी20 विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखना है तो बांग्लादेश के खिलाफ उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. दोनों टीम के लिए नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की अप्रत्याशित व्यवहार कर रही पिच से सामंजस्य से बिठाना आसान नहीं होने वाला है.