बोर्ड से बवाल के बाद नाटकीय ढंग से Shakib Al Hasan ने द. अफ्रीका दौरे की टीम का हिस्‍सा

शाकिब अल हसन ने मानसिक थकान का बहाना बनाते हुए साउथ अफ्रीका जाकर खेलने से मना कर दिया था. बीसीबी प्रमुख का कहना था कि अगर शाकिब को आईपीएल अनुबंध मिल जाता तो वो ऐसा नहीं करते.

Edited By : India.com Staff |Mar 12, 2022, 04:01 PM IST

Published On Mar 12, 2022, 04:01 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2022, 04:01 PM IST

साउथ अफ्रीका दौरे पर (Bangladesh Tour of South Africa 2022) जाने के लिए मना करने को लेकर मचे बवाल के बाद शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने अब नाटकीय तरीके से वहाँ जाने के लिए हामी भर दी है. बोर्ड अध्‍यक्ष नजमुल हसन और शाकिब अल हसन ने ज्‍वाइंट प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी. कुछ दिन पहले हसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि शाकिब मानसिक थकान का बहाना लगाते हुए साउथ अफ्रीका जाने से बच रहे हैं. अगर उन्‍हें आईपीएल (IPL 2022) अनुबंध मिल जाता तो फिर वो ऐसा नहीं करते.

अब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाकिब अल हसन ने कहा, “मैंने नजमुल हसन भाई से पिछले दो दिनों में कई बार बातचीत की है. जब हम पूरे साल को प्‍लान कर रहे हैं तो मैं सभी तीन फॉर्मेट में उपलब्‍ध हूं. बोर्ड इस बात का निर्णय करेगा कि मुझे कब आराम दिया जाना है. मैं साउथ अफ्रीका दौरे के लिए उपलब्‍ध हूं.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नजमुल हसन ने कहा, “साउथ अफ्रीका दौरे के लिए शाकिब अल हसन सभी फॉर्मेट के मैचों में उपलब्‍ध रहेंगे. अगर सीरीज के दौरान वो कोई मैच छोड़ते हैं तो इसे स्‍वीकार किया जाएगा. वो खेलना चाहते हैं यह सबसे महत्‍वपूर्ण चीज है.”

नजमुल हसन ने कहा, “निजी कारणों से दुबई पहुंचने के बाद शाकिब ने मुझसे बात की और कहा कि आपसे बातचीत के बाद ही में अंतिम निर्णय लूंगा. इसके बाद उसने बताया कि वो साउथ अफ्रीका नहीं जाना चाहता. हमने उन्‍हें छुट्टी दे दी. बाद में मीडिया को भी इस बारे में बताया गया. दो दिन पहले उसने हमें बताया कि उस वक्‍त वो मानसिक रूप से थका हुआ था. अपना मन बनाने के लिए उसे पूरा वक्‍त दिया गया.”

Editor's Pick