add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

SA VS CAN T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका की टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत, कनाडा को 57 रन से हराया

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए. कनाडा की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 9, 2026 11:33 PM IST

कप्तान एडेन मारक्रम के अर्धशतक (32 बॉल में 59 रन) और लुंगी एनगिडी के फोर विकेट हॉल की मदद से साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ खाता खोला है. सोमवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हरा दिया.

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए. कप्तान एडेन मारक्रम के अलावा डेविड मिलर ने 23 गेंद में नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में 34 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. कनाडा की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी. कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने 64 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/