×

SA vs ENG: डेविड मलान की ताबड़तोड़ पारी, T20i सीरीज में इंग्लैंड ने किया साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ

इंग्लैंड ने डेविड मलान की 99 रन की पारी के दम पर तीसरा टी20 मैच भी जीत लिया और साउथ अफ्रीका का 3-0 से सफाया कर दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 2, 2020 9:00 AM IST

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी20i सीरीज के तीसरे और अंतिम में भी हार गई और इस तरह मेहमान इंग्लैंड ने उसका 3-0 से सफाया कर दिया. केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में अफ्रीकी टीम क्लीन स्वीप से बचने का इरादा लेकर उतरी थी और उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम को 3 विकेट खोकर 192 रन की विशाल चुनौती पेश की थी. लेकिन डेविड मलान (99*) और जोस बटलर (67*) की शानदार पारियों की बदौलत उसने मेजबान टीम को 9 विकेट से मात दी.

साउथ अफ्रीका ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. कप्तान (Quinton de Kock) क्विंटन डी कॉक (17) पावरप्ले में ही क्रिस जॉर्डन का शिकार बने. इसके बाद (Temba Bavuma) टेंबा बवूमा (32) जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 61 रन ही था. 3 रन बाद ही (Reeza Hendricks) रीजा हेनरिक्स (13) भी तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए.

इसके बाद (Faf Du Plessis) फाफ डुप्लेसिस (52*) और (Van Der Dussen) वैन डेर डुसेन (74*) ने पारी को संभाला और अंत तक बल्लेबाजी की दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लिंश गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. दोनों ने साउथ अफ्रीका का स्कोर 191 तक पहुंचा दिया.

यहां से अफ्रीकी टीम जीत की दावेदार दिख रही थी लेकिन इंग्लैंड के सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने ही यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. इंग्लैंड ने सिर्फ जेसन रॉय (16) का विकेट गंवाया और इसके बाद जोस बटलर और डेविड मिलान ने बाकी का काम बिना किसी क्षति के पूरा कर दिया.

मलान ने मात्र 47 बॉल में नाबाद 99 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 11 चौके और 5 छक्के जमाए. दूसरे छोर से बटलर ने भी 46 बॉल में नाबाद 67 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे.