This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
SA vs ENG: कोविड- 19 के कारण इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका दौरा रद्द
कोविड- 19 के चलते साउथ अफ्रीका पहुंची इंग्लैंड का दौरा सोमवार को रद्द कर दिया गया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 7, 2020 7:27 PM IST

कोविड- 19 (Covid- 19) के कारण इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका दौरा (England Tour of South Africa Called Off) सोमवार को रद्द घोषित कर दिया गया है. इस दौरे का अंत नाटकीय अंदाज में हुआ. इंग्लैंड की टीम यहां 3 मैचों टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए आई थी. शुक्रवार को सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाना था, जिसे कोविड- 19 के चलते पहले रविवार के लिए स्थगित किया गया और फिर इसे रविवार को ही रद्द घोषित कर दिया गया.
दोनों टीमों को सोमवार को दूसरा वनडे मैच खेलना था, जिसे आज सुबह रद्द कर दिया गया और इसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक सेहत को ध्यान में रखकर इस बाकी बचे दौरे को रद्द करने का फैसला किया.
इन दोनों टीमों ने 27 नवंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें इंग्लैंड ने मेजबान टीम को 3-0 से मात दी थी. इसके बाद पहले वनडे मैच से पहले केपटाउन के जिस होटल में दोनों टीमें रुकी हुई थीं उसके स्टाफ के 2 सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वनजे सीरीज को बीते 4 दिन में 3 बार टाला गया और आखिरकार इसे रद्द घोषित कर दिया गया.
मीडिया में खबरें थीं कि कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले स्टाफ के संपर्क में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी भी संपर्क में आ गए थे. दौरे को रद्द करने के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) ने उम्मीद जताई है कि वह निकट भविष्य में एक बार फिर इंग्लैंड की मेजबानी करने की कोशिश करेगा.
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अस्थायी सीईओ (CEO) कुगांद्रे गोवेंडर (Kugandrie Govender) ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से जो भी हुआ दोनों क्रिकेट बोर्ड उसे हल्के में नहीं ले सकते थे. इसलिए खिलाड़ियों की मानसिक सेहत को देखते हुए इस दौरे को स्थगित करने का फैसला लिया गया है.’
उन्होंने कहा कि हम निकट भविष्य में फिर से इंग्लैंड की मेजबानी करने की उम्मीद करते हैं और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भी हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टॉम हैरिसन (Tom Harrison) ने कहा, ‘हमने हमेशा ही खिलाड़िों और मैनेजमेंट के कल्याण को सर्वोच्च स्थान पर रखा है. हाल ही में जो भी कुछ हुआ हमें उसकी चिंता थी. इसलिए हमने और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर खिलाड़ियों के हित को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि मौजूदा दौरे को स्थगित कर दिया जाए.’
