- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sa vs pak odi series south africa vs pakistan 2nd odi live streaming when and where to watch 4555298
SA vs PAK 2nd ODI: भारत में कब और कहां देखें साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान मैच की LIVE Streaming और Live Telecast
पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में हारने के बाद मेजबान साउथ अफ्रीका सीरीज में वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमें जोहानिसबर्ग में खेलेंगी दूसरा मैच.
Published On Apr 03, 2021, 04:24 PM IST
Last UpdatedApr 03, 2021, 04:24 PM IST
साउथ अफ्रीका दौरे पर गई पाकिस्तान (Pakistan Tour of South Africa) की टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज का शानदार आगाज किया है. सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में उसने मैच की आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच रविवार को (4 अप्रैल) जोहानिसबर्ग के वांडर्रस स्टेडियम (SA vs PAK 2nd ODI) में खेला जाएगा. पाकिस्तान के लिए उसके कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बेहतरीन शतक जड़ा और इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक ने भी 70 रन की दमदार पारी खेली.
अफ्रीकी टीम को रविवार को एक बार फिर जब मैदान पर उतरेगी तो वह यहां पाकिस्तान को हराकर सीरीज में बराबरी करना जरूर चाहेगी. हालांकि उसे अपनी कमजोर दिख रही बैटिंग में जरूर कुछ सुधार दिखाना होगा. दूसरे मैच में उसकी ओर से रासी वैन डेर ड्यूसन (123) और डेविड मिलर (50) के अलावा किसी भी बल्लेबाज से कोई खास योगदान नहीं मिला. इसी के चलते अफ्रीकी टीम पाकिस्तान को 274रन का ही टारगेट दे पाई. गेंदबाजी में भी एनरिच नोखिया (4/51) ही दमदार दिखाई दिए. रबाडा सिर्फ एक ही विकेट ले पाए, जबकि लुंगी गिडी और तबरेज शम्सी को कोई विकेट हासिल नहीं हुआ. मेजबान टीम अपने इस प्रदर्शन में सुधार लाना जरूर चाहेगी.
साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने टेंबा बवूमा (Temba Bavuma) को पहली बार अपना कप्तान नियुक्त किया है. भले ही बतौर कप्तान उनकी शुरुआत हार से हुई है लेकिन वह जल्दी ही अपनी कप्तानी में कमाल दिखाकर खुद को साबित करना जरूर चाहेंगे. इससे दूसरे साउथ अफ्रीकी टीम जब जनवरी में पाकिस्तान दौरे पर गई थी तब भी वह 2 टेस्ट और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज वहां से हारकर लौटी थी. ऐसे में वह वापसी करने को बेताब तो जरूर होगी.
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच रविवार (4 अप्रैल 2021) को खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच वांडर्रस स्टेडियम, जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दूसरे वनडे मैच में कितने बजे टॉस होगा?
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे होगा.
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच का Live Telecast कहां देख सकते हैं?
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे की Live Streaming कहां देख सकते हैं?
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच की live streaming आप Disney+ hotstar (डिज्नी+ हॉटस्टार) पर देख सकते हैं.

साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तान ODI सीरीज का पूरा कार्यक्रम और रिजल्ट
दूसरा वनडे– SA vs PAK, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार- पाकिस्तान 3 विकेट से जीता
दूसरा वनडे – SA vs PAK, 4 अप्रैल 2021, रविवार
तीसरा वनडे– SA vs PAK, 7 अप्रैल 2021, बुधवार
इस सीरीज के लिए दोनों टीमें:
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), इमाम उल हक, फख्र जमां, अब्दुल्ला शफीक, हैदर अली, आसिफ अली, उस्मान कादिर, दानिश अजीज, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शादाब खान, मोहम्मद रिजवान (WK), सरफराज अहमद (WK), हारिस रौफ, हसन अली, मोहम्मद हसनैन, शाहीन आफरीदी
दक्षिण अफ्रीका: टेंबा बावूमा (कप्तान), जेनमैन मालन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, रॉस बेन डेर ड्यूसेन, जेजे स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, सिसंडा मागला, वियान मल्डर, लिजाद विलियम्स, क्विंटन डी कॉक (WK), हेनरिक क्लासेन, कायले वेरेन, बेरेन हेंड्रिक्स, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, एनरिच नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जूनियर डाला, लूथो सिपामला, डैरयान डैपाविलन.