SA VS SL 1st Test Day 3: बावुमा- स्टब्स के शतक से जीत के करीब पहुंचा साउथ अफ्रीका
South Africa vs Sri Lanka Live Cricket Score and Updates: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 516 रन का लक्ष्य रखा है.
Published On Nov 29, 2024, 03:31 PM IST
Last UpdatedNov 29, 2024, 03:31 PM IST
(Image credit- Proteas Men X)
SA VS SL 1st Test: कप्तान टेम्बा बावुमा (113) और ट्रिस्टन स्टब्स (122) के शतक से साउथ अफ्रीका की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के करीब पहुंच गई. श्रीलंका की टीम के सामने साउथ अफ्रीका ने जीत के लिए 516 रन का टारगेट रखा है, जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 103 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं.
श्रीलंका को इस मैच को जीतने के लिए अभी 413 रन बनाने हैं और उसके सिर्फ पांच विकेट शेष हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिनेश चांदीमल 29 रन और धनंजय डि सिल्वा 00 रन पर नाबाद हैं. श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में पाथुम निसंका (23 रन), दिमुथ करुणारत्ने (04), एंजलो मैथ्यूज (25), कामिंडु मेंडिस (10) और प्रभाथ जयसूर्या (01) का विकेट गंवा दिया है. मार्को यानसेन और कागिसो रबाडा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 191 रन पर ढेर हो गई थी, मगर इसके बाद साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को सिर्फ 42 रन के स्कोर पर समेट दिया. मार्को यानसेन ने पहली पारी में सात विकेट चटकाए.