- क्रिकेट न्यूज़
- News
- SA VS WI 2nd T20 South Africa record run chase to level series
SA VS WI: साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर चेज किया, मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात
वेस्टइंडीज ने जॉनसन चार्ल्स के तूफानी शतक (118 रन) से साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य था, साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (100 रन) के शतक से लक्ष्य को चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
Published On Mar 26, 2023, 10:05 PM IST
Last UpdatedMar 26, 2023, 10:05 PM IST
SA VS WI 2nd T20I (Photo-ICC Twitter page)
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में इतिहास रच दिया. साउथ अफ्रीका ने टी-20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर चेज कर लिया. वेस्टइंडीज ने जॉनसन चार्ल्स के तूफानी शतक (118 रन) से साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (100 रन) के शतक से लक्ष्य को चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह रिकॉर्ड जीत है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 245 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया था.
इससे पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. जॉनसन चार्ल्स के तूफानी शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 258 रन बनाए. वेस्टइंडीज के टी-20 का यह सबसे बड़ा स्कोर है. जॉनसन चार्ल्स ने 39 गेंद में अपना शतक बनाया और 46 गेंद में 118 रन (10 चौका, 11 छक्का) की पारी खेलकर आउट हुए. इसके अलावा काइले मेयर्स ने 27 गेंद में 51 रन (पांच चौका, चार छक्का), रोमारियो शेफर्ड ने 18 गेंद में नाबाद 41 रन (01 चौका, चार छक्का) की पारी खेली. कप्तान रोवमेन पॉवेल ने 19 गेंद में 28 रन का योगदान दिया, वहीं ओडियन स्मिथ पांच गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रहे. मार्को यानसन को तीन और वेन पर्नेल को दो सफलता मिली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की. ओपनर क्विंटन डी कॉक और रीजा हैंड्रिक्स ने 10.5 ओवर में 150 रन की साझेदारी कर दी. क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ा और 44 गेंद में 100 रन की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी पारी में डी कॉक ने नौ चौका और आठ छक्के लगाए. डी कॉक और हैंड्रिक्स ने टी-20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन (103 रन) बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. राइली रुसो चार गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए, वहीं हैंड्रिक्स ने 28 गेंद में 68 रन (11 चौका, दो छक्का) की पारी खेली. डेविड मिलर ने 10 रन का योगदान दिया. एडन मार्कम 21 गेंद में नाबाद 38 रन और हेनरिक क्लासेन सात गेंद में नाबाद 16 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 18.5 ओवर में जीत दिला दी.
मैच में बने यह रिकॉर्ड्स:
T20I में सबसे सफल रन चेज:
259/4 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
245/5 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
236/6 – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2015
230/8 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, 2016
226/5 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2020
पुरुषों के टी20 मैच में बने सर्वाधिक रन:
517 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
515 – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तान, रावलपिंडी, 2023
501 – टाइटन्स बनाम नाइट्स, पोटचेफस्ट्रूम, 2022
497 – सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स बनाम ओटागो, न्यू प्लायमाउथ, 2016
493 – जमैका तलवाह बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, किंग्स्टन, 2019
489 – वेस्टइंडीज बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016
T20Is में पावरप्ले में बना सबसे ज्यादा स्कोर:
102/0 दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
98/4, वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, कूलिज, 2021
93/0, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, सेंट जॉर्ज, 2020
91/1, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, सिलहट, 2018
91/0, न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
91/1, आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, सिलहट, 2014
टी-20 में सबसे तेज शतक:
35 बॉल – डेविड मिलर, साल 2017
35 बॉल- रोहित शर्मा, भारत, साल 2017
35 – एस विक्रमसेकरा, साल, 2019
39 – जॉनसन चार्ल्स, साल 2023
वेस्टइंडीज के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज:
125 रन (62 बॉल) – एविन लुईस, साल- 2017
118 रन (45 बॉल) – जॉनसन चार्ल्स, साल 2023
117 रन (57 बॉल) – क्रिस गेल, साल 2007
107 रन (53 बॉल ) – रोवमैन पॉवेल, साल 2022
100 रन (48 बॉल) – क्रिस गेल, साल 2016
100 रन (49 बॉल) – एविन लुईस, साल 2016