SA20 Auction: रीजा हेंड्रिक्स पर लगी सबसे बड़ी बोली, तेम्बा बावुमा और टोनी डि जोर्जी अनसोल्ड

डरबन सुपर जाइंट्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामार जोसेफ को 425000 रैंड में खरीदा जो पहले बिक नहीं सके थे. शामार जोसेफ आईपीएल में LSG का हिस्सा हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 02, 2024, 09:01 PM IST

Published On Oct 02, 2024, 09:01 PM IST

Last UpdatedOct 02, 2024, 09:01 PM IST

SA 20

(Image credit- X)

जोहानिसबर्ग. साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स एसए 20 लीग के 2025 सत्र से पहले हुई नीलामी में सबसे महंगे बिके जिन्हें एमआई केपटाउन ने 43 लाख रैंड (करीब दो करोड़ सात लाख रूपये ) में खरीदा.

हेंडरिक्स को नीलामी से पहले जोबर्ग सुपर किंग्स ने फारिग कर दिया था लेकिन उन्होंने यूएई में आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक जमाए. इंग्लिश तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को डरबन सुपर जायंट्स के साथ एक कड़े मुकाबले के बाद सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 2.3 मिलियन रैंड में खरीदा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एसए 20 में पहली बार खेलेंगे पथिराना

आयोजकों द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुपर किंग्स ने श्रीलंका के गेंदबाज मथीषा पथिराना को अपना वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी चुना है, उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एसए 20 में पहली बार खेलेंगे.

तेम्बा बावुमा और टोनी डि जोर्जी पर छह में से किसी टीम ने बोली नहीं लगाई.

शमार जोसेफ को डरबन सुपर जाइंट्स ने खरीदा

डरबन सुपर जाइंट्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शामार जोसेफ को 425000 रैंड में खरीदा जो पहले बिक नहीं सके थे. जोसेफ लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिये आईपीएल में खेलते हैं, अगर वह जनवरी में पाकिस्तान के दो टेस्ट मैचों के दौरे के लिये उपलब्ध होते हैं तो नौ जनवरी से शुरू हो रही एसए20 के अधिकांश मैच नहीं खेल पायेंगे, वेस्टइंडीज का टेस्ट दौरा 16 से 28 जनवरी के बीच होगा. एमआई केपटाउन ने बल्लेबाज कोलिन इंगराम को भी 175000 रैंड में खरीदा है जबकि स्पिनर डेन पीट भी इतने ही दाम पर टीम में शामिल हुए

Editor's Pick