'Rishabh Pant इंग्‍लैंड में निभाएंगे बड़ी भूमिका, उनकी वजह से ही भारत WTC फाइनल में पहुंचा है'

भारत दो जून को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए इंग्‍लैंड जाएगी.

Edited By : India.com Staff |May 20, 2021, 06:33 PM IST

Published On May 20, 2021, 06:33 PM IST

Last UpdatedMay 20, 2021, 06:33 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम (Saba Karim) का मानना है कि इंग्‍लैंड दौरे पर रिषभ पंत भारत के लिए बड़ी भूमिका में नजर आने वाले हैं. पंत आईपीएल 2021 के स्‍थगित हुए सीजन के दौरान दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए कप्‍तानी करते नजर आए थे.

सबा करीम (Saba Karim) ने कहा, “मुझे लगता है कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2021) के फाइनल और फिर इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज के दौरान रिषभ पंत टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे. हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि रिषभ पंत ने भारत को चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

“अगर मुझसे कोई पूछेगा तो मैं कहूंगा कि रिषभ पंत ने भारत को इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया है. उन्‍होंने बल्‍ले के साथ-साथ विकेटकीपिंग के दौरान भी योगदान दिया.”

बीते साल ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर भारत की अनुभवहीन टीम ने मेजबानों को 2-1 से मात दी थी. उक्‍त सीरीज के दौरान रिषभ पंत ने एक के बाद मैच जिताऊ पारियां खेलकर भारत को विजयी बनाया.

सबा करीम (Saba Karim) ने कहा, “जब से रिषभ पंत ने टेस्‍ट क्रिकेट में कदम रखा है उनका योगदान काफी अच्‍छा रहा है. रिषभ पंत की वजह से ही विराट कोहली मैदान पर पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकते है.”

“विराट को पता है कि उनके पास रिषभ पंत के रूप में एक भरोसेमंद बल्‍लेबाज भी है जो छठे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आकर तेजी से रन बना सकता है. साथ ही मैच जिताऊ पारियां भी खेल सकता है.”

Editor's Pick