टी20 में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे अक्षर, लेकिन..., पूर्व विकेटकीपर ने ऑलराउंडर पर किया बड़ा कॉमेंट

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अक्षर पटेल 'प्लेयर ऑफ द मैच रहे'. बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में अहम किरदार निभाया.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 15, 2026, 03:33 PM IST

Published On Jul 15, 2026, 03:33 PM IST

Last UpdatedJul 15, 2026, 03:33 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अक्षर पटेल ‘प्लेयर ऑफ द मैच रहे’. बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में अहम किरदार निभाया. भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम भी अक्षर के प्रदर्शन से बहुत प्रभावित नजर आए. करीम ने कहा कि अक्षर टी20 सीरीज में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे.

अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 9.5 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी ने इंग्लैंड को 258 के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद बल्ले से भी उन्होंने उपयोगी प्रदर्शन किया और 52 गेंद पर 57 रन बनाए. भारत ने 28 गेंद बाकी रहते 262 रन बनाकर छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जियोहॉटस्टार के साथ बातचीत में उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की मैच जिताऊ साझेदारी पर अपनी राय रखी.

उन्होंने कहा, ‘अक्षर पटेल को अपना फॉर्म वापस मिल गया है. वॉशिंगटन सुंदर ने कई तरीके से खुद को साबित किया. जब भी उन्हें मौका मिला है तो उन्होंने अपने खुद के तरीके से योगदान दिया है. हालांकि, यह पारी अक्षर पटेल के लिए सही समय पर आई है. वह टी20 में इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर रहे थे.’

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने अक्षर की तारीफ में कहा कि आक्रामक बल्लेबाजी शुरू करने से पहले वह अपनी आंखें जमा रहे हैं.

करीम ने कहा, ‘यह तो उम्मीद की ही जा रही थी कि वह प्रदर्शन करेंगे और अब जब सही समय आया, जब उन पर दबाव काफी ज्यादा था, उन्होंने रन बनाए. उन्होंने जिस तरह की आक्रामकता दिखाई वह भी मुझे पसंद आया. उन्होंने पहली 10 गेंदों पर अपना समय लिया. और इसके बाद स्पिनर के एक ओवर में दो बड़े शॉट लगाए. इसके बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया.’

अक्षर ने 57 रन की अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंनेपांचवें विकेट के लिए वॉशिंगटन सुंदर के साथ नाबाद 102 रन की पार्टनरशिप की. सुंदर ने 63 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick