हार्दिक-राहुल मामले में मीडिया में बयानबाजी पर सबा करीम को फटकार

सबा करीम मौजूद समय में बीसीसीआई में जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 24, 2019, 12:20 AM IST

Published On Jan 24, 2019, 12:20 AM IST

Last UpdatedJan 24, 2019, 12:20 AM IST

Saba Karim © AFP

Saba Karim (File Photo) © AFP

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से कुछ दिन पहले जेंडर सेंसिटाइजेशन के संबंध में मीडिया में बयानबाजी को लेकर बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) सबा क्रीम को फटकार लगाई है।

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा एक चैट शो के दौरान महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में सबा करीम ने मीडिया में जेंडर सेंसिटाइजेशन को लेकर बयान दिए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- धवन के वनडे में 5,000 रन पूरे, दिग्‍गज लारा की बराबरी की

बीसीसीआई के सीओए विनोद राय ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जांच के लिए ओम्बड्समैन की नियुक्‍त को लेकर याचिका लगाई है। इस मामले में पांच फरवरी को सुनवाई होगी।

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स अखबार की खबर के मुताकि अमिताभ चौधरी ने कड़े शब्‍दों में सबा करीम से पूछा है, “आपके अनुबंध में साफ लिखा है कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आपको इस मामले में मीडिया में बयान देने की इजाजत किसने दी।”मेरी समझ से परे है कि मीडिया के सामने एक पेशेवर के रूप में बात करके आप क्‍या हासिल करना चाहते हो।”

पढ़ें:-  श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट में डेेब्‍यू करेंगे झाय रिचर्डसन और पैटरसन

उन्‍होंने अपने पत्र में लिखा कि ये पहली बार नहीं है जब आप बीसीसीआई की तरफ से मीडिया में बयान दे रहे हैं। उन्‍हें अपने काम पर ध्‍यान देने की सलाह दी गई। अखबार ने इस मामले में सबा करीम से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Editor's Pick