सोशल मीडिया पर फैन को धमकाने के चलते सब्बीर रहमान पर 6 महीने का बैन

बांग्लादेश बोर्ड ने रहमान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से 6 महीने के लिए बैन कर दिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 01, 2018, 06:20 PM IST

Published On Sep 01, 2018, 06:20 PM IST

Last UpdatedSep 01, 2018, 06:20 PM IST

Sabbir Rahman (Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैदान के बाहर खराब रवैए के चलते क्रिकेटर सब्बीर रहमान को 6 महीने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया है। बोर्ड की अनुशासन समिति ने सुनवाई के बाद ये फैसला लिया है। इस सुनवाई में रहमान के साथ मोसादेक होसैन भी शामिल हुए थे।

बोर्ड ने सब्बीर को उनके खिलाफ लगे कई आरोपों की जांच के लिए बुलाया गया था, जिसमें सोशल मीडिया पर एक फैन को मारपीट की धमकी देने का ताजा मामला शामिल है। जबकि मोसादेक को उनकी पत्नी के लगाए आरोपों की सफाई देने के लिए बुलाया गया था। हालांकि मोसादेक के खिलाफ अब तक कोई सजा नहीं सुनाई गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीबी डॉयरेक्टर इस्माइल हैदर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से छह महीने का बैन सुझाया है जो कल से लागू होगा। उस पर सितंबर में लगा बैन खत्म बोने को आया है जिसके बाद उसका घरेलू क्रिकेट खेलने अभी बाकी है। लेकिन आज हमने उसके फेसबुक पोस्ट को लेकर ये फैसला लिया है। हालांकि उसने कहा है कि उसका अकाउंट हैक कर लिया गया था लेकिन हमारे पास इसे साबित करने का कोई तरीका नहीं है। अब जबकि हमने उसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया है लेकिन हमने उसे चेतावनी भी दी है कि अगर वो इसी तरह की हरकतें करता रहा तो उस पर लंबा बैन लग सकता है।”

Editor's Pick