- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar advised son Arjun not to adopt ‘shortcut’ in life and Career
सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन को दी शॉर्टकट ना लेने की सलाह
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई की टी20 लीग में हिस्सा लिया था।
Published On May 27, 2019, 12:15 PM IST
Last UpdatedMay 27, 2019, 12:15 PM IST
अर्जुन तेंदुलकर (Getty images)
ये पूछने पर कि क्या वो अपने बेटे को दबाव का सामना करने के लिए कोई सीख देते हैं, सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैंने कभी उस पर किसी चीज के लिए दबाव नहीं डाला। मैने उस पर क्रिकेट खेलने का दबाव नहीं बनाया। वो पहले फुटबाल खेलता था, फिर शतरंज और अब क्रिकेट खेलने लगा।’’
दक्षिण अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर परेशान नहीं हैं हाशिम अमला
उन्होंने कहा, ‘‘मैने उससे यही कहा कि जीवन में जो भी करो, शार्टकट मत लेना। मेरे पिता (रमेश तेंदुलकर) ने भी मुझे यही कहा था और मैने अर्जुन से यही कहा। तुम्हे मेहनत करनी पड़ेगी और फिर तुम पर निर्भर करता है कि कहां तक जाते हो।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि दूसरे माता पिता की तरह वो भी चाहते हैं कि उनका बेटा अच्छा प्रदर्शन करे।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि उन्होंने अपने करियर में कभी ‘शार्टकट’ नहीं लेने की अपने पिता की सलाह पर हमेशा अमल किया और अब यही सलाह उन्होंने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी दी है।
Also Read
3 ओवर में 3 विकेट फिर बल्ले से तूफानी हाफ सेंचुरी, मुंबई में छाए अर्जुन तेंदुलकर
Also Read
मुझे गर्व है जिस तरह से तुमने... बेटे अर्जुन के लिए पिता सचिन तेंदुलकर ने क्या लिखा ?
Also Read
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू, 736 दिन का इंतजार भी खत्म
सचिन के बेटे अर्जुन ने हाल ही में टी20 मुंबई लीग में हिस्सा लिया जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने आकाश टाइगर्स मुंबई पश्चिम उपनगर टीम ने पांच लाख रूपये में खरीदा था। अर्जुन ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम पर सेमीफाइनल भी खेला।