• Home
  • News
  • Sachin tendulkar analyses Shreyas iyer catch in MI VS PBKS IPL 2026 Match

मैने अपनी आंखों से... अय्यर का कैच में क्या है खास, सचिन ने किया डिकोड

सचिन ने एक्स पर लिखा, यह सब कुछ पलक झपकते ही कर पाना, सचमुच अविश्वसनीय , यह सूझ-बूझ, टाइमिंग, फ़िटनेस और धैर्य को दिखाता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2026, 05:41 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 05:41 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 05:41 PM IST

Shreyas iyer

Shreyas iyer

Sachin Tendulkar on Shreyas Iyer Catch: आईपीएल 2026 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम आमने- सामने हुई. पंजाब किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया. इस मैच में बाउंड्री लाइन पर श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़ते हुए एक असंभव कारनामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अय्यर के इस कैच की महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ की है.

सचिन तेंदुलकर ने इस कैच का विश्लेषण किया है और बताया है कि सचिन तेंदुलकर का यह कैच खास क्यों है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, श्रेयस अय्यर का कैच इतना खास इसलिए था, क्योंकि उसमें सिर्फ़ उनकी एथलेटिक क्षमता ही नहीं, बल्कि उसके पीछे की सूझ-बूझ भी शामिल थी. उन्होंने लिखा, उन्हें गेंद की रफ़्तार, उसकी ऊंचाई, बाउंड्री रोप कहां है, वे उसके कितने करीब पहुंच गए हैं, इन सभी बातों का अंदाज़ा लगाना था और अपनी छलांग को बिल्कुल सटीक बनाना था.

हवा में रहते हुए ही उन्होंने गेंद को लपका और जमीन पर गिरने से पहले ही उसे अपने साथी खिलाड़ी की तरफ़ उछाल दिया, और यह सब करते हुए उन्हें ठीक-ठीक पता था कि वह फील्डर कहां पर मौजूद है. यह सब कुछ पलक झपकते ही कर पाना, सचमुच अविश्वसनीय सूझ-बूझ, टाइमिंग, फ़िटनेस और धैर्य को दिखाता है.

श्रेयस अय्यर ने हर चीज़ को बिल्कुल सही तरीके से अंजाम दिया, यह उन बेहतरीन कैचों में से एक है, जिन्हें मैंने अपनी आंखों से लाइव देखा है.

कैच ऑफ द टूर्नामेंट

श्रेयस अय्यर और जेवियर बार्टलेट के रिले कैच को कैच ऑफ द टूर्नामेंट कहा जा रहा है. इस कैच को देखकर मैदान में मौजूद दर्शक के अलावा रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव भी हैरान रह गए थे. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने गेंद पर जोरदार शॉट लगाया, मगर उनका बल्ला हाथ से छूट गया, गेंद इसके बाद भी छह रन के लिए जा रही है लेकिन लॉन्ग ऑन बाउंड्री लाइन पर श्रेयस अय्यर ने हवा में जबरदस्त छलांग लगाकर गेंद को अंदर की तरफ फेका और बार्टलेट उस समय वहीं पर खड़े थे और उन्होंने कोई गलती नहीं की.

Editor's Pick