सचिन ने जलाई आग तो अंजलि ने बनाया चूल्हे पर खाना, गांव में कुछ ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

सचिन ने मुंबई इंडियंस के साथ 24 अप्रैल से पहले ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इसके बाद सचिन परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए इस गांव में आ गये.

Edited By : Vanson Soral |May 05, 2023, 07:10 PM IST

Published On May 05, 2023, 07:10 PM IST

Last UpdatedMay 05, 2023, 07:10 PM IST

Sachin Tendulkar-Sara Tendulkar

@mufaddal_vohra

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. सचिन 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं लेकिन तस्वीर उन्होंने 10 दिन बाद जाकर फैंस के साथ साझा की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सचिन ने बहुत ही सादे तरीके से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस तस्वीर में सचिन को वाइफ अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ गांव में चूल्हे पर खाना बनाते देखा जा सकता है.

सचिन जहां फूंकनी से आग जलाते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं, उनकी वाइफ मिट्टी के बर्तन में कुछ पकाने की एक्टिंग कर रही है. बेटी सारा पिता सचिन की आग जलाने में मदद करती नजर आ रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सचिन तेंदुलकर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “ऐसा नहीं है कि हर दिन आप अर्धशतक मारते हैं, लेकिन जब आप ऐसा करते हैं, तो यह उन लोगों के साथ जश्न मनाने के लायक होता है जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. हाल ही में एक शांत गांव में अपनी टीम-अपने परिवार के साथ 50वां जन्मदिन मनाया! अर्जुन को बहुत मिस किया क्योंकि वह IPL में व्यस्त है.”

 

बता दें, सचिन ने मुंबई इंडियंस के साथ 24 अप्रैल से पहले ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इसके बाद सचिन परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए इस गांव में आ गये.

सचिन के लिये 50वां जन्मदिन बेहद खास साबित हुआ है क्योंकि इससे कुछ दिन पहले ही उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर का IPL में न केवल डेब्यू हुआ बल्कि दूसरे मैच में युवा तेंदुलकर के हाथ पहला IPL विकेट भी लगा.

Editor's Pick