add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे सचिन तेंदुलकर, सिल्वर मेडल देने की उठाई मांग

पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है. खेलों का महाकुंभ अब अपने अंतिम दौर में आ चुका है. ओलंपिक में सभी को स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट से पूरी उम्मीद थी कि वह गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाएगी. हालांकि फाइनल के पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण...

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - August 9, 2024 6:38 PM IST

पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है. खेलों का महाकुंभ अब अपने अंतिम दौर में आ चुका है. ओलंपिक में सभी को स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट से पूरी उम्मीद थी कि वह गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाएगी. हालांकि फाइनल के पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

विनेश के अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में अपील भी की है. जिसपर आज फैसला होना है. विनेश ने संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की है. विनेश की इस मांग में उन्हें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी साथ मिला है. सचिन ने शुक्रवार को विनेश के समर्थन में ऑफशियल एक्स अकाउंट से एक खास नोट शेयर किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सचिन ने की विनेश को सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग

सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से विनेश फोगाट के लिए एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘अंपायर के निर्णय लेने का वक्त आ गया है. हर खेल में अपने नियम होते हैं और उन नियम को देखना चाहिए. कभी-कभी उन नियमों पर पुनर्विचार भी किया जाना चाहिए. विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ईमानदारी से क्वालीफाई किया. वजन के लिए उन्हें फाइनल में अयोग्य घोषित किया गया. लेकिन इससे पहले उन्होंने पूरी ईमानदारी से क्वालीफाई किया. इसलिए उनसे सिल्वर मेडल छीन लेना खेल भावना के खिलाफ है.’

मेडल न मिलना खेल भावना के खिलाफ

सचिन ने अपने पोस्ट में आगे कहा, ‘अगर कोई खिलाड़ी को प्रदर्शन बढ़ाने वाली ड्रग्स के इस्तेमाल जैसे नियम को तोड़े और उसे अयोग्य ठहराया जाता तो यह समझ में आता है. उस स्थिति में कोई मेडल न दिया जाना सही होता. हालांकि विनेश ने टॉप-2 में खुद को पहुंचाने के लिए पूरी निष्पक्ष तरीके से जीत दर्ज की. वह निश्चित रूप से सिल्वर मेडल की हकदार है. हम सभी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. आइए हम प्रार्थना करें विनेश को वह मिले जिसकी वह हकदार है.’