'रोहित,धवन और कोहली पर जरूरत से ज्यादा निर्भर नहीं है टीम इंडिया'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि विश्व कप जीतने के लिए सभी खिलाड़ियों का योगदान जरूरी है।

Edited By : Cricket Country Staff |May 25, 2019, 02:45 PM IST

Published On May 25, 2019, 02:45 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2019, 02:45 PM IST

रोहित शर्मा, विराट कोहली (Getty images)

विश्व कप टूर्नामेंट पहुंचे भारतीय वनडे स्क्वाड के पास रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं। वनडे क्रिकेट के इन धुरंधरों के टीम में रहने से जाहिर है कि टीम की बल्लेबाजी इन तीनों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। उप कप्तान रोहित ने खुद भी ये माना है, हालांकि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ऐसा नहीं मानते।

आईएएनएस से बातचीत में तेंदुलकर ने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता कि टीम शीर्ष तीन पर निर्भर है। मुझे लगता है कि अगर हमें इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो सभी खिलाड़ियों को एक-दूसरे को साथ निभाते हुए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसलिए, ये नहीं हो सकता है कि केवल एक व्यक्ति प्रदर्शन करता रहे और आप टूर्नामेंट में आगे बढ़ें। हो सकता है कि एक या दो मैच ऐसे हो जहां एक खिलाड़ी कुछ बड़ा करे, लेकिन आपको प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए टीम के अन्य खिलाड़ियों की जरूरत होगी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेंदुलकर ये भी मानते हैं कि भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक टूनामेंट में भाग लेते समय अगर दुनिया आपको सबसे बेहतरी टीम मान रही है तो ये अच्छी चीज है। हमने पिछले कुछ समय में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। इस टूर्नामेंट में उस आत्मविश्वास को आगे ले जाना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन ये एक नया टूर्नामेंट है और अतीत में कुछ भी हुआ हो, हमें इस बात पर अपना ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है कि हमारे पास कितने मौके हैं और अपनी क्षमता के अनुसार खुद को तैयार करें।”

‘विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के रहने से विराट कोहली को मदद मिलेगी’

उन्होंने आगे कहा, “विश्व कप एक बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है और मुझे यकीन है कि हम उस स्थिति में है कि वहां जाकर भारतीय क्रिकेट के सभी शुभचिंतकों की उम्मीदों पर खरा उतरें।” विश्व कप में भारत का पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Editor's Pick