• Home
  • News
  • Sachin Tendulkar enjoyed IPL Final at Lata Mangeshkar’s home

सचिन ने वानखेड़े छोड़कर इस हस्‍ती के घर जाकर देखा आईपीएल फाइनल

आईपीएल फाइनल मुकाबले में चेन्‍नई ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया।

Edited By : Sandeep Gupta |May 28, 2018, 09:36 PM IST

Published On May 28, 2018, 09:36 PM IST

Last UpdatedMay 28, 2018, 09:36 PM IST

Sachin Tendulkar (File Photo) © Getty Images

आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्‍जा किया। चेन्‍नई ने तीसरी बार आईपीएल जीता। इससे पहले केवल मुंबई इंडियंस की टीम ही तीन बार आईपीएल खिताब पर कब्‍जा कर चुकी है। हैदराबाद इस सीजन में कुल चार बार चेन्‍नई से भिड़ी। हर बार उसे चेन्‍नई के हाथों शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में हैदराबाद ने जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्‍य दिया। शेन वॉटसन के तूफानी शतक की मदद से चेन्‍नई ने इस मैच को नौ गेंद बाकी रहते ही जीत लिया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/mohammed-shami-replaces-hardik-pandya-in-icc-world-xi-against-west-indies-716646″][/link-to-post]

लता मंगेशकर ने सचिन तेंदुलकर संग देखा मैच

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संगीत जगत की दिग्‍गज लता मंगेशकर की आवाज से कौन वाकिफ नहीं है। 60 और 70 के दशक में लता मंगेशकर द्वारा गए गए गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। सभी जानते हैं कि लता मंगेशकर क्रिकेट को काफी पसंद करती हैं। भारतीय टीम की जीत और हार पर वो अपनी राय अक्‍सर सबके बीच रखती रही हैं। रविवार को हुए आईपीएल के खिताबी मुकाबले को भी लता मंगेशकर ने देखा। इस मैच को देखने के लिए लता मंगेशकर के खास मेहमान बने सचिन तेंदुलकर। सचिन अपनी पत्‍नी के साथ सुरों की मलिका लता मंगेशकर के घर गए और उन्‍होंने लता जी के परिवार के साथ बैठकर फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाया।


लता मंगेशकर ने मैच देखने के बाद सोमवार को सचिन और उनकी पत्‍नी के साथ फोटो को ट्विटर पर शेयर किय। उन्‍होंने लिखा, “कल बहुत दिनों बाद हमारे घर भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर अपनी पत्‍नी अंजली के संघ पधारे। हम सबने साथ बैठकर आईपीएल फाइनल मुकाबले का लुत्‍फ उठाया। यहां बता दें कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में ही खेला गया। फिर भी सचिन ने स्‍टेडियम जाने से ज्‍याद तरजीह लता मंगेशकर के घर जाकर मैच देखने पर दी।

Editor's Pick