- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sachin Tendulkar enjoying holidays in Thailand; watch photos
थाईलैंड के कराबी में सचिन ने उठाया समंदर की लहरों का लुत्फ, मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किए फोटोज
थाईलैंड में सचिन कई अलग-अलग तरह की एक्टिविटी में हाथ आजमा रहे हैं। सचिन ने पिछले दिनों कायकिंग का अनुभव लिया था।
Published On Jan 04, 2023, 08:05 PM IST
Last UpdatedJan 04, 2023, 08:05 PM IST
क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अक्सर सैर-सपाटे का लुत्फ लेते नजर आते हैं। सचिन फिलहाल थाईलैंड में हैं और छुट्टियां का मजा ले रहे हैं। थाईलैंड में सचिन कई अलग-अलग तरह की एक्टिविटी में हाथ आजमा रहे हैं। सचिन ने पिछले दिनों कायकिंग का अनुभव लिया था और अब वह थाईलैंड के कराबी में समंदर किनारे फुरसत के पल बिता रहे हैं।
सचिन ने कराबी में बीच पर घूमने के 2 फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज का सचिन ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, “कभी कराबी बीच बीच (समंदर किनारा) में हॉलीडे लेने जरुरी है (Kabhi krabi beech beach mein holiday lena jaroori hai.”
इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कायकिंग सीखते नजर आए थे। बता दें, सचिन अपने परिवार के साथ थाईलैंड में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। सचिन नए साल के मौके पर यहां पहुंचे थे।