• Home
  • News
  • Sachin Tendulkar fans slam ICC for tweet calling Ben Stokes the greatest cricketer

स्टोक्स को 'महानतम' बताने पर तेंदुलकर के फैंस के निशाने पर ICC

बेन स्टोक्स के नाबाद 135 रन की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे एशेज टेस्ट मैच में एक विकेट से जीत दर्ज की थी

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 28, 2019, 08:49 PM IST

Published On Aug 28, 2019, 08:49 PM IST

Last UpdatedAug 28, 2019, 08:49 PM IST

Sachin Tendulkar with Ben Stokes @twittericc

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद आईसीसी ने सोशल मीडिया पर स्टोक्स को सबसे महान क्रिकेटर बताया जिसपर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के प्रशंसकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पढ़ें: मिस्बाह उल हक के पाक टीम की कोच बनने की राह में सैलरी बन रही बाधा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने ट्विटर पर विश्व कप के रोमांचक फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर और स्टोक्स की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘सर्वकालिक महान क्रिकेटर..और सचिन तेंदुलकर।’ स्टोक्स ने वर्ल्ड कप के फाइनल में मैच में नाबाद 84 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को पहला विश्व कप खिताब दिलाया था।


बुधवार को आईसीसी ने एक बार फिर वह फोटो शेयर की और लिखा, ‘आप से कहा था।’


तेंदुलकर के प्रशंसकों को यह पसंद नहीं आया। एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, ‘एक के नाम 15,921 टेस्ट रन, 18,426 वनडे रन है और उसका औसत 54 एवं 45 का है। जबकि दूसरे के नाम टेस्ट में 3,479 रन और वनडे में 2,628 रन ही हैं। उसका औसत भी केवल 35 और 40 का है। क्या मैं शतकों के बारे में भी बात करूं??”

पढ़ें: बॉक्सर आमिर के बाद अब क्रिकेटर आफरीदी भी करेंगे LOC का दौरा

एक अन्य प्रशंसक ने ट्वीट किया, ‘यह मत सोचिएगा कि आपके कहने से हम मान लेंगे। सर्वकालिक महान क्रिकेटर सचिन हैं और क्रिकेट की दुनिया में बाकी सब उनके बाद आते हैं। आप समझे क्या?”

एक ने लिखा, ‘बीसीसीआई कृप्या कर कड़ा कदम उठाते हुए इन ट्वीट के लिए आईसीसी को निलंबित कर दीजिए।’

स्टोक्स के नाबाद 135 रन की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे एशेज टेस्ट मैच में एक विकेट से जीत दर्ज की थी। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 286/9 था और उसे मैच जीतने के लिए 73 रन की दरकार थी। ऐसे समय में स्टोक्स ने जैक लीच के साथ शानदार साझेदारी निभाते हुए मेजबान टीम को जीत दिलाई।

Editors Pick