• Home
  • News
  • Sachin tendulkar files FIR in Mumbai Crime branch Cyber cell after misuse of photo and Voice

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में दर्ज कराई FIR, जानिए क्या है मामला ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन के पर्सनल असिस्टेंट ने मामले को दर्ज कराया है. जिस विज्ञापन का हवाला दिया जा रहा है, उस विज्ञापन में नीचे लिखा हुआ था कि प्रोडक्ट को खुद सचिन ने रिकमेंड किया है

Edited By : Cricket Country Staff |May 13, 2023, 06:23 PM IST

Published On May 13, 2023, 06:23 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2023, 06:23 PM IST

wtc final, sachin tendulkar, ravi ashwin, ravindra jadeja, wtc final updates, wtc final india playing 11, wtc final squads, india vs australia, kennington oval, rohit sharma, pat cummins,

wtc final, sachin tendulkar, ravi ashwin, ravindra jadeja, wtc final updates, wtc final india playing 11, wtc final squads, india vs australia, kennington oval, rohit sharma, pat cummins,

भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने धोखाधड़ी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में मामला दर्ज कराया गया है. सचिन तेंदुलकर ने फेक विज्ञापन में उनके नाम और आवाज का उपयोग करने का आरोप लगाया है. सचिन की इस शिकायत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी है.

सचिन का आरोप है कि इंटरनेट पर चल रहे फेक विज्ञापन में उनके नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल किया गया है. साइबर सेल में धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन के पर्सनल असिस्टेंट ने मामले को दर्ज कराया है. जिस विज्ञापन का हवाला दिया जा रहा है, उस विज्ञापन में नीचे लिखा हुआ था कि प्रोडक्ट को खुद सचिन ने रिकमेंड किया है, इसके जरिए लोगों से ठगी की जा रही है.

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के साथ इससे पहले भी इस तरह की धोखाधड़ी हो चुकी है. गोवा में एक कसीनो ने बिना इजाजत के सचिन तेंदुलकर की बेटी के फोटो का इस्तेमाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया था.

 

Editor's Pick