टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए अच्छी पिचों की जरूरत: सचिन तेंदुलकर

भारतीय दिग्गज का कहना है कि स्टीव स्मिथ बनाम जोफ्रा आर्चर जैसे मुकाबले टेस्ट क्रिकेट को दिलचस्प बनाते हैं

Edited By : Press Trust of India |Aug 25, 2019, 01:16 PM IST

Published On Aug 25, 2019, 01:16 PM IST

Last UpdatedAug 25, 2019, 01:16 PM IST

सचिन तेंदुलकर (IANS)

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अगर टेस्ट क्रिकेट अच्छी पिचों पर खेला जाए तो ये काफी मनोरंजक हो सकता है और उनका मानना है कि लंबे फॉर्मेट के पुनरूद्धार के लिए 22 गज की पिच काफी अहम है।

अपनी बात का समर्थन करने के लिए तेंदुलकर ने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले हफ्ते लार्ड्स में एशेज टेस्ट के लिए बनायी गयी पिच पर स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा हुई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट की अहमियत पिच पर निर्भर होती है। अगर आप अच्छी पिचें देते हैं तो क्रिकेट कभी भी उबाऊ नहीं हो सकता है। इससे मैच के दौरान हमेशा रोमांचक क्षण होंगे, गेंदबाजी स्पैल भी रोमांचक होंगे, अच्छी बल्लेबाजी होगी और लोग यही देखना चाहते हैं।’’

विराट-रहाणे के अर्धशतकों से 260 रन की बढ़त पर भारत

उन्होंने यह बात मुंबई हाफ मैराथन के मौके पर कही। तेंदुलकर ने आर्चर और स्मिथ के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारे में कहा, ‘‘दुर्भाग्य से स्मिथ चोटिल हो गए। ये उनके लिए बड़ा झटका था लेकिन टेस्ट क्रिकेट तब रोमांचक हो था जब जोफ्रा आर्चर उन्हें चुनौती दे रहे थे। ये अचानक ही रोमांचक हो गया था और सभी का ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर चला गया था।’’

तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों 15,921 रन जुटाए हैं। उन्होंने लंबे फॉर्मेट में दिलचस्पी को फिर से जगाने के लिए ऐसी पिचें तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया जो थोड़ी रोचक हों।

बड़ी पारी खेलने के लिए धैर्य बरतना होगा: केएल राहुल

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर हम रोचक पिचें तैयार करते हैं तो टेस्ट क्रिकेट को फिर से दिलचस्प हो जायेगा। लेकिन अगर पिचें सपाट हैं तो टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों बरकरार रहेंगी। ’’

Editor's Pick