×

तो आखिर इनकी डांट से सुधरे सचिन तेंदुलकर

टीम स्वच्छ क्लिनिक आईसीसी द्वारा विश्व कप टी20 मैचों की मेजबानी करने वाले हर स्थान पर जाकर जागरूकता फैलाने का काम करेगी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 17, 2016 2:47 PM IST

सचिन तेंदुलकर © Getty Images
सचिन तेंदुलकर © Getty Images

क्रिकेट की दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सभी लोग जानते है। क्रिकेट प्रेमी इस महान क्रिकेटर को बेहद इज्जत भी देते है। लेकिन क्या आपको पता है सचिन तेंदुलकर को डांट भी पड़ी है, जी हां सचिन को  अपने बचपन में अपनी मां के द्वारा साफ सफाई को लेकर काफी डांट पड़ा करती थी। ये बात उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई व यूनिसेफ़ के साफ सफाई अभियान के लिए लोगों में जागरूक करने के मकसद से कही। इस नई पहल को आईसीसी, बीसीसीआई और यूनिसेफ़ मिलकर चलाएगें जिसे स्वच्छ क्लिनिक का नाम दिया गया है। ये भी पढ़ें: जडेजा और रीवाबा की ये फोटो हुई वायरल

इसमें टीम स्वच्छ क्लिनिक आईसीसी द्वारा विश्व कप टी20 मैचों की मेजबानी करने वाले हर स्थान पर जाकर जागरूकता फैलाने का काम करेगी। लोगों को क्रिकेट के जरिए जागरूक करने के लिए लोगों को एक विडियो दिखाया गया जिसमें क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों को गंदगी में से गेंद उठाने पर रोका जा रहा है। इस मौके पर यूनिसेफ के ब्रांड एम्बेसडर सचिन तेंदुलकर ने साफ सफाई को लेकर अपनी बातें साझा की। ये भी पढ़ें: ये क्रिकेटर जिन्होंने बदल दिया अपना मजहब

सचिन ने कहा  कि जब मैं छोटा था तब क्रिकेट खेलकर जैसे ही मैं अपने घर आया करता था तब मैं तुरंत खाने के टेबल पर बैठ जाया करता था और खाने से पहले अपने हाथ नहीं धोया करता था।

TRENDING NOW

इसके लिए मां मुझे डांटा करती थी और मेरे हाथ धुलवाती थी। आज मैं स्वस्थ उन्हीं के बदौलत हूं। तो इस तरह सचिन तेंदुलकर भी अपनी मां के डांट के बदौलत ही सुधरे, जिसे वो आज तक मानते हैं।